Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट के खेल में टॉस का बहुत ज्यादा महत्व होता है। तब मैच में टॉस जीतकर कप्तान परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी या गेंदबाजी करने का फैसला करता है। लेकिन इस फॉर्मेट में टॉस जीतना सिर्फ किस्मत पर ही निर्भर करता है। इसके अलावा शुभमन गिल ने अपनी टेस्ट कप्तानी के शुरुआती 6 टेस्ट हारे और आखिरकार 7वें टेस्ट में सिक्का उनके पक्ष में गिरा है। आइए उन कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं, जिन्होंने अपने शुरुआती 6 या उससे अधिक मैचों में टॉस हारे हैं।
1. बेवन कॉन्गडन :-
इस सूची में पहले पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी बेवन कॉन्गडन का नाम आता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में अपनी कप्तानी में लगातार सर्वाधिक टेस्ट हारने का अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम ही दर्ज है। साल 1972 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलते हुए पहली बार कप्तानी की थी।

इस मैच में उन्होंने टॉस हारा था। वहीं उस समय उन्होंने लगातार 7 टेस्ट में टॉस गंवाया था। तब से लेकर अभी तक यह रिकॉर्ड बना हुआ है। इसके अलावा अपने टेस्ट करियर में उन्होंने कुल 61 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 3,448 रन बनाए थे।
2. टॉम लैथम :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज टॉम लैथम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सिडनी टेस्ट में पहली बार कप्तानी की थी। वहीं तब इस मैच में टॉस को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने जीता था।

इसके बाद से उन्होंने कप्तानी करते हुए अपने शुरुआती 6 टेस्ट के टॉस गंवाए थे। इसके अलावा कीवी टीम की कप्तानी करते हुए उनकी बल्लेबाजी भी काफी कमजोर रही है। क्यूंकि टेस्ट में अपनी टीम की कप्तानी करते हुए उनकी बल्लेबाजी औसत 30 से भी कम है। इसके अलावा बतौर बल्लेबाज उन्होंने 40.34 की शानदार औसत से रन बनाए हैं।
3. शुभमन गिल :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान शुभमन गिल का नाम आ गया है। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की थी। तब इस अहम सीरीज में खेलते हुए उन्होंने अपने पांचों टॉस हारे थे।

इसके बाद भी भारतीय टीम ने उस टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबरी पर समाप्त कराया था। वहीं इसके बाद वेस्टइंडीज टीम के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में भी गिल के भाग्य का सिक्का कैरेबियाई कप्तान के पक्ष में गिरा था। इसके बाद अब आखिरकार, दिल्ली टेस्ट में गिल ने टॉस जीतकर अपनी हार के इस सिलसिले को तोड़ दिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

