Women ODI World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कई बल्लेबाजों ने महिला वनडे विश्व कप में भी यादगार पारियां खेली है। इस बीच उन्होंने कई बार तूफानी अंदाज में चौकों-छक्कों की बरसात भी की है। जबकि कई बार वो दबाव भरे मौकों पर धैर्य और कौशल से बल्लेबाजी करती हुई भी दिखाई दी हैं। इसके चलते हुए इन पारियों ने तब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ताकत और आत्मविश्वास को पूरी दुनिया के सामने भी रखा है। आइए महिला वनडे विश्वकप टूर्नामेंट के आगामी संस्करण से पहले भारत के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. हरमनप्रीत कौर :-
इस सूची में पहले स्थान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। साल 2017 के वनडे विश्व कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 171 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

वहीं इस मैच में उनकी यह पारी केवल 115 गेंदों पर ही आई थी। उनकी इस पारी में हमें उनके बल्ले से 20 चौके और 7 छक्के भी देखने को मिले थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 148.69 की रही थी। इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उस मैच को 36 रनों से जीतकर अपने नाम किया था।
2. स्मृति मंधाना :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना का नाम आता है। साल 2022 के वनडे विश्व कप में उन्होंने भी वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 123 रन बनाए थे। वहीं उनकी यह पारी तब केवल 119 गेंदों पर आई थी।

उनकी इस पारी में तब हमें 13 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 103.36 की रही थी। उनके अलावा इसी मैच में हरमनप्रीत कौर ने भी 109 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद अंत में भारतीय टीम ने इस मैच को 155 रन से जीत लिया था।
3. मिताली राज और हरमनप्रीत कौर :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 2 भारतीय बल्लेबाजों का नाम आता है। इनमें पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी मिताली राज और हरमनप्रीत कौर का नाम आता है। उस समय इन दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे विश्व कप में खेलते हुए 109 -109 रन की शानदार शतकीय पारियां खेली थी।

साल 2017 में मिताली ने न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ यह पारी खेली। जबकि हरमनप्रीत ने साल 2022 विश्व कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ यह शानदार प्रदर्शन किया था। उस समय सबसे अच्छी बात यह रही थी कि इन दोनों ही मैचों में भारतीय मिली थी।
4. हरमनप्रीत कौर :-
इस सूची में चौथे स्थान पर भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर का नाम ही आता है। साल 2013 के वनडे विश्व कप में उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए ये 107 रन बनाए थे। तब उनकी इस शतकीय पारी में हमें 8 चौके और 2 छक्के भी देखने को मिले थे।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 272 रन का स्कोर बनाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में हरमनप्रीत के शतक के बावजूद भी भारतीय टीम 9 विकेट के नुकसान पर 240 रन ही बना पाई थी। इसके चलते हुए भारतीय टीम इस मैच को 32 रनों से हार गई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

