Tuesday, March 10

Test cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए कई भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार पारियां भी खेली हैं। क्यूंकि हर पीढ़ी में कुछ ऐसे भारतीय खिलाड़ी आ रहे हैं जिन्होंने अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ धैर्य, तकनीक और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाया है। तब इन भारतीय बल्लेबाजों ने न केवल टीम को ऐतिहासिक जीतें दिलाईं, बल्कि अपना नाम भी सुनहरे अक्षरों में दर्ज कराया था। तभी तो आइए आगामी टेस्ट सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. सचिन तेंदुलकर :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि इस टीम के खिलाफ उन्होंने साल 1982 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इस दौरान उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 25 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 45 पारियों में 42.46 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,741 र बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 7 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 169 रन का रहा था।

2. विराट कोहली :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। लेकिन इस मौजूदा समय में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वहीं इस टीम के खिलाफ उन्होंने साल 2013 में अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2024 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

इस दौरान में उन्होंने अफ्रीका टीम के खिलाफ कुल 16 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 28 पारियों में 54.15 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,408 रन बनाए थे। इस बीच उनके बल्ले से 3 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 254 रन का रहा था।

3. वीरेंद्र सहवाग :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर भारतीय टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। उन्होंने साल 2001 में दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ वह आखिरी बार साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इस बीच उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ कुल 15 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 26 पारियों में 50.23 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 1,306 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 2 अर्धशतक भी आए थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 319 रन का रहा था।

4. राहुल द्रविड़ :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भारत के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का नाम आता है। उनको मिस्टर डिपेंडेबल के नाम से भी जाना जाता था। इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका की टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच साल 1996 में खेला था। जबकि आखिरी बार वह साल 2011 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Rahul Dravid
image source via getty images

इस दौरान उन्होंने इस टीम के खिलाफ कुल 21 नाच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 40 पारियों में 33.83 की बल्लेबाजी औसत से 1,252 रन बनाए थे। इस दौरान वह 3 बार नाबाद भी लौटे थे। इस टीम के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए थे। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 148 रन का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version