Biography of Akriti Agarwal: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है। शॉ ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें वे आकृति को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद लोगों के मन में यह सवाल उठने लगा कि भारतीय क्रिकेटर की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल आखिर कौन हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आकृति अग्रवाल से जुडी हुई सभी जानकारियों को आपसे साझा करेंगे।

आकृति अग्रवाल की व्यक्तिगत जानकारी (Akriti Agarwal Personal Information)

  • पूरा नाम: आकृति अग्रवाल
  • पिता:
  • माता: सुनीता अग्रवाल
  • जन्म: 2 मई, 2003
  • आयु (2025 तक): अनुमानित आयु 22 वर्ष के आसपास
  • हाइट: 5 फीट 6 इंच
  • जन्म स्थान: लखनऊ, उत्तर प्रदेश (भारत)
  • वर्तमान पता: मुंबई, हाई स्कूल के दौरान लखनऊ से मुंबई शिफ्ट हुईं
  • शिक्षा: मुंबई के निर्मला मेमोरियल फाउंडेशन कॉलेज से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की डिग्री
  • रिश्ते की स्थिति: पृथ्वी शॉ ने हाल ही में आकृति अग्रवाल से सगाई की
  • इंस्टाग्राम: @akritiagarwal7
  • भाषा: हिंदी, अंग्रेजी
  • पेशा: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री
  • राशि: वृषभ (TAURUS)
  • धर्म: हिंदू धर्म
  • कुल संपत्ति (2025): 1- 2 करोड़

कौन हैं आकृति अग्रवाल?

आकृति अग्रवाल डिजिटल क्रिएटर की दुनिया में तेजी से पहचान बनाने वाला नाम बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है और इंस्टाग्राम पर उन्हें 3.2 मिलियन से अधिक लोग फॉलो करते हैं। उनका यूट्यूब चैनल भी लगातार बढ़ रहा है, जिस पर करीब 92 हजार सब्सक्राइबर हैं। आकृति खास तौर पर अपने फैशन, लाइफस्टाइल और डांस रील्स के लिए जानी जाती हैं।

who is prithvi shaw fiance akriti agarwal know her net worth all you need to know
आकृति अग्रवाल की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें

बता दें कि भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ की होने वाली दुल्हन आकृति अग्रवाल एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस भी हैं। वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं, जहां लाखों लोग उन्हें फॉलो करते हैं। आकृति फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े वीडियो और रील्स शेयर करती हैं। इसके अलावा वह तेलुगु फिल्म त्रिमुखा से पर्दे पर डेब्यू भी कर चुकी हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर भी लगभग 90 हजार सब्सक्राइबर हैं।

पृथ्वी शॉ के साथ रिश्ता

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने आज अपनी लॉन्ग-टाइम पार्टनर आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली है।

आकृति अग्रवाल की बायोग्राफी: उम्र, बिजनेस और नेट वर्थ के बारे में सब कुछ यहाँ जानें
who is prithvi shaw fiance akriti agarwal know her net worth all you need to know

इस कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की और सगाई समारोह की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट कीं। हाल ही में इस जोड़ी को अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की शादी में एक साथ देखा गया था।

आकृति अग्रवाल की नेटवर्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आकृति अग्रवाल की कुल नेटवर्थ लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है। उनकी कमाई का मुख्य स्रोत ब्रांड कोलैबोरेशन, म्यूजिक वीडियो और एक्टिंग प्रोजेक्ट्स हैं। कई रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि आकृति केवल इंस्टाग्राम के जरिए ही हर महीने करीब 6 लाख रुपये तक कमा लेती हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version