ODI cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। इस फॉर्मेट में गेंद और बल्ले के बीच काफी रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। वहीं क्रिकेट के इतिहास में पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच साल 1971 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच खेला गया था। इसके अलावा पहले वनडे क्रिकेट 60 ओवरों का खेला जाता था। लेकिन बाद में इसको घटाकर 50 ओवर का कर दिया गया था। इसके अलावा इस फॉर्मेट में बहुत कम ऐसे मैच हुए हैं जिसमें एक टीम के 3 बल्लेबाजों ने 5 या उससे अधिक छक्के भी लगाए हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

1. भारत बनाम न्यूजीलैंड, साल 2009 :-

साल 2009 में भारतीय टीम न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। इस सीरीज का तीसरा वनडे मैच क्राइस्टचर्च में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 58 रनों से जीत हासिल हुई थी। तब इस मैच में भारत की तरफ से सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह और सुरेश रैना ने 5 या अधिक छक्के लगाए थे।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

वहीं इस मैच में सचिन ने 5 छक्कों की मदद से 163 रन बनाए थे। जबकि युवराज सिंह ने 6 छक्कों की मदद से 87 रन और रैना ने 5 छक्कों की मदद से नाबाद 38 रन बनाए थे। वहीं इस मैच में भारतीय टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 392 रन का स्कोर खड़ा किया था।

2. ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, साल 2013 :-

भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2013 में बेंगलुरु में खेले गए इस वनडे मैच में 6 विकेट के चलते हुए 383 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले से दोहरा शतक (209) भी आया था।

Glenn Maxwell
Glenn Maxwell

इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने सभी विकेट खोकर केवल 326 रन ही बना पाई थी। वहीं इस टीम की तरफ से जेम्स फॉकनर ने 6 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेली थी। जबकि उनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल ने 7 छक्कों की बदौलत 60 रन और शेन वॉटसन ने 6 छक्कों की बदौलत 49 रन बनाए थे।

3. इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, साल 2018:-

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम साल 2018 में इंग्लैंड के दौरे पर थी। तब इन दोनों के बीच यह मैच नॉटिंघम में खेला गया था। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने कंगारू टीम को 242 रन से करारी हार दी थी। वहीं इस मैच में तब जॉनी बेयरस्टो (139) और एलेक्स हेल्स (147) ने शतक लगाए थे। तब इन दोनों ही बल्लेबाजों ने 5-5 छक्के भी लगाए थे।

Alex Hales
Alex Hales

उनके दोनों के अलावा कप्तान इयोन मोर्गन ने 6 छक्कों की मदद से 67 रन बनाए थे। इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 481 रन का कसर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी केवल 239 रन पर ही सिमट गई थी।

4. ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका, साल 2025:-

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम साल 2025 में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी। तब इन दोनों के बीच मैके में वनडे मैच खेला गया था। इस मैच में कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 276 रन से हराया था। वहीं इस मैच में मिचेल मार्श (100), ट्रेविस हेड (142) और कैमरून ग्रीन (118*) के बल्ले से शानदार शतक आए थे।

Cameron Green
Cameron Green

इसके अलावा पानी इस शतकीय पारी में हेड और मार्श ने 5-5 छक्के लगाए थे। जबकि अन्य बल्लेबाज ग्रीन ने 8 छक्के जड़े थे। इसके अलावा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 431 रन का कसर खड़ा किया था। जबकि इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम केवल 155 रन ही बना पाई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version