Thursday, March 5

ODI cricket: वनडे क्रिकेट को सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहा जाता है। इस फॉर्मेट में सभी सलामी बल्लेबाजों को अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होती हैं। क्यूंकि उनके पास पावरप्ले ओवरों का फायदा उठाते हुए तेजी से रन बनाने का मौका होता है। जबकि नंबर-3 और उससे निचले क्रम के बल्लेबाजों पर पारी को संभालने का दारोमदार होता है। इसके अलावा वनडे क्रिकेट के इतिहास में अभी तक कुछ गैर-सलामी बल्लेबाज 100 से अधिक 50+ रन के स्कोर बनाने में सफल हुए हैं। आइए उनके बारे में भी अब जान लेते हैं।

1. विराट कोहली :-

इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय दिग्गज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने गैर-सलामी बल्लेबाज के तौर पर 1,4000 से अधिक रन बनाए हैं। इसके चलते हुए उन्होंने इस बीच 124 पारियों में खेलते हुए 50 से अधिक रन भी बनाए हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

इसके अलावा उन्होंने नंबर-3 से नंबर-7 तक बल्लेबाजी करते हुए 51 शतक और 73 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं इस मौजूदा समय में वह वनडे के इतिहास में सर्वाधिक शतक बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। इसके अलावा उन्होंने नंबर-3 पर ही खेलते हुए 44 शतक और 64 अर्धशतक भी लगाए हैं।

2. कुमार संगाकारा :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगाकारा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने वनडे करियर के ज्यादातर मैचों में नंबर-3 पर बल्लेबाजी की थी। इसके चलते हुए उन्होंने भी गैर सलामी बल्लेबाज के तौर पर 112 वनडे पारियों में खेलते हुए 50 से अधिक रन बनाए थे।

Kumar Sangakkara
Kumar Sangakkara

इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में 41.98 की बल्लेबाजी औसत और 78.86 की स्ट्राइक रेट से 14,234 रन भी बनाए थे। जबकि उन्होंने अपने वनडे करियर में 169 रन का सर्वोच्च स्कोर भी बनाया था। इस दौरान उनके बल्ले से 25 शतक और 93 अर्धशतक भी लगाए थे।

3. रिकी पोंटिंग :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी नंबर-3 और उससे निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 109 पारियों में खेलते हुए 50+ रन के स्कोर किए थे।

Ricky Ponting
Ricky Ponting

इसके चलते हुए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की तरफ से वनडे में गैर-सलामी बल्लेबाज के रूप में 13,000 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि उन्होंने अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप भी जिताया है। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे वनडे में कुल 13,704 रन बनाए थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे साल 2012 में खेला था।

4. जैक्स कैलिस:-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी गैर-सलामी बल्लेबाज के तौर पर 102 वनडे पारियों में खेलते हुए 50+ रन बनाए थे। जबकि उन्होंने अपने पूरे वनडे करियर में कुल 328 मैच खजेले थे।

Jacques Kallis
Jacques Kallis

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 44.36 की बल्लेबाजी औसत और 72.89 की स्ट्राइक रेट के साथ 11,579 रन बनाए थे। इसके अलावा वह आज भी दक्षिण अफ्रीका की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version