Most Wins In T20Is By A Team: भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में इस बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की शुरूआत होने वाली है। जबकि इस बार इस मेगा टूर्नामेंट में कुल टीमें हिस्सा लेने वाली हैं। इन सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। इसके चलते हुए अब सभी टीमों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा आइए इस टूर्नामेंट से पहले हम जान लेते हैं कि टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें कौन सी हैं।
टी-20 विश्व कप से पहले सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने वाली टॉप-5 टीमें हैं।
1. भारतीय क्रिकेट टीम : 179 जीत :-

इस समय टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में पहले पायदान पर टीम इंडिया का नाम आता है। क्यूंकि क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में अभी तक भारतीय टीम ने कुल 268 मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उनको 179 मैचों में जीत मिली है, जबकि इस बीच उनको 74 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इस दौरान उनके 7 मैच टाई भी रहे हैं। वहीं इस दौरान उनके 6 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।
2. पाकिस्तान क्रिकेट टीम : 169 जीत :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि क्रिकेट के इस फॉर्मेट में अभी तक पाकिस्तान की टीम ने कुल 292 टी-20 मैच खेले हैं। इस दौरान उनकी टीम को कुल 169 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच उन्हें 112 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। जबकि इस दौरान उनके चार मुकाबले टाई भी रहे हैं। वहीं इस बीच उनके 7 मैचों का कोई रिजल्ट भी नहीं निकल पाया है।
3. न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : 127 जीत :-

इस समय टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस फॉर्मेट में अभी तक कुल 251 मैच खेले हैं। इनमें से उनकी टीम को अभी तक कुल 127 मैच में जीत मिली है। जबकि इस बीच उनकी टीम 103 मुकाबलों में हारी है। इसके अलावा इस दौरान उनकी टीम के 10 मैच टाई भी रहे हैं। वहीं इस बीच उनके 11 मैचों का रिजल्ट नहीं निकला पाया था।
4. ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम : 122 जीत :-

टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में इस समय ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम चौथे पायदान पर आती है। क्यूंकि इस कंगारू टीम ने अभी तक इस फॉर्मेट में कुल 222 मुकाबले खेले हैं। इनमें खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को 122 मैचों में जीत मिली है। जबकि इस बीच उनकी टीम 90 मैचों में हारी है। इसके अलावा इस दौरान उनकी टीम के 3 मुकाबले टाई भी रहे हैं। जबकि इस बीच उनके 7 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकल पाया है।
5. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम : 116 जीत :-

इस समय टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि क्रिकेट के इस सबसे छोटे फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक कुल 217 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उनकी टीम को 116 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान उनकी टीम को 97 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा इस दौरान उनका केवल एक ही मैच टाई रहा है। जबकि इस बीच उनके 3 मैचों का कोई रिजल्ट नहीं निकल पाया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

