T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को टी-20 क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में विकेटकीपर की भूमिका सिर्फ स्टंपिंग और कैच तक ही सीमित नहीं रहती है बल्कि उनकी फुर्ती और तेजी भी मैच का रुख बदलने में काफी अहम साबित होती है। इस बीच कई दिग्गज विकेटकीपर अपने करियर में इतने शिकार कर चुके हैं कि उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। आइए आज हम उन विकेटकीपर पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा शिकार किए हैं।
1. क्विंटन डिकॉक :-
इस सूची में पहले पायदान पर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का नाम आता है। उन्होंने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार का रिकॉर्ड बनाया है। इसके चलते हुए उन्होंने विकेट के पीछे 102 शिकार किए हैं।

इनमें से उन्होंने 84 कैच और 18 स्टंपिंग शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 92 मुकाबलों की 91 पारियों में खेलते हुए ये शिकार किए हैं। जबकि वह एकमात्र ऐसे विकेटकीपर हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 100 से ज्यादा शिकार किए हैं। इसके अलावा वह अपने देश की तरफ से साल 2012 से लेकर 2024 तक खेले हैं।
2. महेंद्र सिंह धोनी :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इसके अलावा वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 90 से ज्यादा शिकार करने वाले एकमात्र अन्य विकेटकीपर भी हैं। इस पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने साल 2006 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था।

जबकि आखिरी बार वह साल 2019 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। जबकि उन्होंने अपने टी 20 करियर में कुल 91 शिकार किए थे। इनमें उनके द्वारा किए गए 57 कैच और 34 स्टपिंग शामिल थे। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को विश्व कप भी दिलाया था।
3. इरफान करीम :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर केन्या क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज इरफान करीम का नाम आता है। इस पूर्व केन्याई खिलाड़ी ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2013 में खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 64 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 57 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 87 शिकार किए हैं। इनमें उनके द्वारा किए गए 62 कैच और 25 स्टपिंग भी शामिल हैं। जबकि इस खिलाड़ी ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 38.96 की बल्लेबाजी औसत से 1,247 रन बनाए हैं।
4. जोस बटलर :-
इस सूची में चौथे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी जोस बटलर का नाम आता है। वहीं इस मौजूदा समय में वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तकनीकी रूप से सबसे अच्छे विकेटकीपर्स में से एक हैं।

इसके अलावा इस इंग्लिश खिलाड़ी को स्टंप्स के पीछे उनकी चपलता, तेजी से कैच करने और स्टंपिंग की कला के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2011 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने 37 मैचों की 108 पारियों में खेलते हुए कुल 83 शिकार किए हैं। इनमें उनके द्वारा लिये गए 68 कैच और 15 स्टंपिंग शामिल हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

