ODIs Cricket: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अभी हाल ही में 3 वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हुई थी। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था। लेकिन इस दौरे पर जाने से पहले रोहित शर्मा की फॉर्म, फिटनेस और उम्र पर काफी सवालिया निशान उठ रहे थे। वहीं इस दौरे पर सभी यह देखना चाहते थे कि 38 साल के रोहित अब कैसा प्रदर्शन करेंगे।
लेकिन इसके बाद एडिलेड और सिडनी की पारियों ने उनके आलोचकों को अब करारा जवाब भी दे दिया है। क्यूंकि इस दौरे के तीसरे और आखिरी वनडे में हिटमैन ने 125 गेंदों में 121 रन बनाकर इतिहास रच दिया था। वहीं अब उन्होंने भारत के लिए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा उम्र में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। आइए जानते हैं कि इस मामले में टॉप-3 भारतीय बल्लेबाज कौन हैं।
1. सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में पहले नंबर पर क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2012 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ एशिया कप में शानदार शतक लगाया था। वहीं उस समय सचिन की उम्र 38 साल और 327 दिन की थी।

जबकि यह उनके क्रिकेट करियर की कुल 100वीं सेंचुरी भी थी। इसके अलावा अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले सचिन तेंदुलकर ही इकलौते बल्लेबाज भी हैं। जबकि उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में टेस्ट और वनडे दोनों को मिलाकर कुल 34,357 रन बनाए हैं।
2. रोहित शर्मा :-
इस विशेष सूची में अब दूसरे पायदान पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का नाम भी आ गया है। क्यूंकि उन्होंने सिडनी में खेलए गए अंतिम मैच में शानदार शतक लगाया था। तब इस मैच के अनुसार रोहित शर्मा 38 साल और 178 दिन के हो गए थे।

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ लगाया गया उनका यह शतक उनके इंटरनेशनल करियर का 50वां और वनडे करियर का 33वां शतक भी था। इस मैच में उन्होंने 125 गेंदों में 121 रन बनाए थे। वहीं अभी तक तीनों फॉर्मेट को मिलाकर उन्होंने कुल 19,902 रन बनाए हैं।
3. सुनील गावस्कर :-
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 1987 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसी वर्ष उन्होंने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए 103 रन की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं उस समय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज की उम्र 38 साल और 113 दिन की थी। इस बीच हम आपको यहां पर बता देना चाहते हैं कि सुनील गावस्कर सबसे पहले 10 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने थे। वहीं उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 125 टेस्ट मुकाबलों में खेलते हुए कुल 13,214 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 35 शतक भी आए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

