IND VS NZ: भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच आगामी जनवरी 2026 में 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वहीं इस सीरीज को खेलने के लिए न्यूजीलैंड की टीम भारतीय दौरे पर आने वाली है। इस आगामी सीरीज में पहले दोनों टीमों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस वनडे सीरीज की शुरुआत आगामी 11 जनवरी 2026 से हो जाएगी। आइए इस सीरीज के शुरू होने से पहले जान लेते हैं कि भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज कौन हैं।
1. सचिन तेंदुलकर :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि इस दौरान उन्होंने 42 वनडे मैचों की 41 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1750 रन बनाए हैं।

वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 5 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 46.05 की और 95.36 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। इस दौरान खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 186 रन का रहा है।
2. विराट कोहली :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। क्यूंकि उन्हीने इस दौरान खेलते हुए 33 वनडे मैचों की 33 पारियों में 1657 रन बनाए हैं।

जबकि इस कीवी टीम के खिलाफ अभी तक वनडे फॉर्मेट में उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। इस बीच खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 154 रन का रहा है।
3. रॉस टेलर :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रॉस टेलर का नाम आता है। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ खेले 35 वनडे मैचों की 34 पारियों में कुल 1385 रन बनाए थे।

जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 3 शतक और 8 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ वनडे में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 112 रन का रहा था।
4. केन विलियमसन :-
इस सूची में चौथे पायदान पर भी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इस दौरान 31 वनडे मैचों की 30 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए कुल 1239 रन बनाए हैं।

जबकि इस बीच बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने भारतीय टीम के खिलाफ 1 शतक और 11 अर्धशतक भी लगाए हैं। वहीं इस दौरान उनका वनडे में भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 118 रन का रहा है।
5. नाथन एस्टल :-
इस सूची में पांचवें पायदान पर कीवी क्रिकेट टीम के एक और दिग्गज बल्लेबाज नाथन एस्टल का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी इस दौरान भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए 29 वनडे मैचों की 29 पारियों में कुल 1207 रन बनाए थे।

जबकि इस बीच उनके बल्ले से हमें 5 शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। इसके अलावा भारतीय टीम के खिलाफ वनडे में उनका हाईस्कोर 120 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







