Tuesday, March 10

T20 Internationals: भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 सीरीज को 3-1 से जीतकर अपने नाम किया था। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना आखिरी टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच अहमदाबाद में खेला था। जबकि इस फॉर्मेट में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी बल्लेबाजी से काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया था। इसके अलावा आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी एक साल में सबसे खराब औसत वाले भारतीय कप्तानों (कम से कम 150 रन) के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।

1. सूर्यकुमार यादव : साल 2025 :-

भारतीय स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार इस मौजूदा समय में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। लेकिन इस साल उन्होंने 21 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 19 पारियों में केवल 13.62 की बेहद खराब बल्लेबाजी औसत से सिर्फ 218 रन आए हैं।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इस दौरान वह एक भी शतक या अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। जबकि इस साल उनकी बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट सिर्फ 123.16 की रही है। वहीं इस साल उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 47 रन का रहा है। इसके अलावा यह साल उनके करियर का सबसे खराब साल भी रहा है। इसके अलावा साल 2024 में उन्होंने खेली 17 पारियों में 26.81 की बल्लेबाजी औसत से 429 रन बनाए थे।

2. महेंद्र सिंह धोनी : साल 2009 :-

भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2007 में टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाया था। इसके अलावा साल 2009 का समय उनके लिए अच्छा नहीं रहा था। क्यूंकि उस साल उन्होंने 10 पारियों में खेलते हुए 23.00 की बल्लेबाजी औसत और 101.09 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 184 रन बनाए थे।

Mahendra Singh Dhoni
image source via getty images

वहीं उस साल वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर 46 रन का रहा था। इसके अलावा अपने पूरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने 37.60 की बल्लेबाजी औसत से 1,617 रन बनाए थे।

3. हार्दिक पांड्या : साल 2023 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी इस सूची में आते हैं। उनके लिए साल 2023 का समय अच्छा नहीं रहा था। तब उन्होंने कप्तानी करते हुए 10 पारियों में खेलते हुए 23.50 की बल्लेबाजी औसत और 110.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 188 रन बनाए थे।

Hardik Pandya
Hardik Pandya

इस बीच वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे। जबकि उस साल उनका सर्वोच्च स्कोर 30 रन का रहा था। इसके अलावा अभी तक अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में वह बल्लेबाजी में 2,000 से अधिक रन बना चुके हैं और गेंदबाजी में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं।

4. रोहित शर्मा : साल 2022 :-

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2022 का समय अच्छा नहीं रहा था। क्यूंकि उस साल उन्होंने 29 पारियों में खेलते हुए 24.29 की बल्लेबाजी औसत और 134.42 की स्ट्राइक रेट के साथ 656 रन बनाए थे। लेकिन उस साल उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस बीच हम यहां पर आपको यह बता देना चाहते हैं कि रोहित की कप्तानी में भारत ने साल 2024 में टी-20 विश्व कप जीता था। वहीं साल 2024 में उन्होंने खेली 11 पारियों में 42.00 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 378 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version