Test Cricket: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। इसके चलते हुए अब भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपना 11वां टेस्ट शतक लगा दिया था। वहीं इसके अलावा यह लगभग 9 साल बाद भारत में उनका पहला टेस्ट शतक भी रहा है। इसके चलते हुए अब वह भारत के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज 10 टेस्ट शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए हैं। आइए उन सभी सलामी बल्लेबाजों पर एक नजर भी डाल लेते हैं।
1. सुनील गावस्कर :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सलामी बल्लेबाज के रूप में कुल 119 मैच खेले थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 203 पारियों में 48 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 9,607 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 33 शतक और 42 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 221 रन का रहा है। इसके अलावा वह अपने टेस्ट करियर में 11 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।
2. वीरेंद्र सहवाग :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में कुल 104 मैच खेले हैं।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 170 पारियों में 50 से अधिक की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 8,207 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच खेलते हुए उनके बल्ले से 22 शतक और 30 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 319 रन का रहा है। इसके अलावा वीरेंद्र सहवाग भी इस दौरान 15 बार बिना खाता खोले भी आउट हुए हैं।
3. मुरली विजय :-
इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज मुरली विजय का नाम आता है। उन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में कुल 60 मैच खेले हैं।

इन मैचों की 100 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 40 से अधिक की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 3,880 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 12 शतक और 15 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 167 रन का रहा है। इसके अलावा इस बीच वह 8 बार बिना खाता खोले हुए भी आउट हुए हैं।
4. केएल राहुल :-
इस सूची में अब चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आ गया है। उन्होंने भी अपने टेस्ट करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज के रूप में कुल 59 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 94 पारियों में 40 से अधिक की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 3,435 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 10 शतक और 16 अर्धशतक भी लगाए हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 199 रन का रहा है। वह इस दौरान 7 बार बिना खाता खोले आउट हुए हैं। वहीं अपनी इस फॉर्म के चलते हुए राहुल बहुत जल्द ही विजय को पीछे छोड़ सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

