Jemimah Rodrigues: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने बीती रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में वह कारनामा कर दिखाया है , जिसको हम सालों तक याद रखेंगे। इस मैच में उन्होंने ऐसा कीर्तिमान रचा है जिसका हर भारतीय सपना देख रहा था। क्यूंकि बीती रात खेले गए भारत और ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्डकप सेमीफाइनल मैच ने हर किसी की धड़कनें तेज कर दी थी।
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सामने बहुत मुश्किल लक्ष्य रखा था। क्यूंकि इन 339 रनों के विशाल स्कोर को पार करना कोई आसान काम नहीं था। लेकिन इसके बाद भारतीय स्टार खिलाड़ी जेमिमा ने उस नामुमकि लक्ष्य को मुमकिन कर दिखाया है।

क्यूंकि इस मैच में उन्होंने 127 रनों की नाबाद पारी खेली है। उनकी यह पारी 134 गेंदों पर आई थी। इसके बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ वर्ल्डकप का फाइनल मैच खेलेगी। लेकिन इस बीच आइए पहले यह जान लेते हैं कि आखिर जेमिमा रोड्रिग्स है कौन।
17 साल की उम्र में किया था डेब्यू :-
भारत की स्टार महिला खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स का जन्म 5 सितंबर 2000 को मुंबई में हुआ था। इसके बाद उन्होंने केवल 17 साल की उम्र में ही साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। उस समय उनको टीम की ‘बेबी’ कहा जाता था।

लेकिन समय के साथ अब वही बेबी टीम इंडिया के रीढ़ बन चुकी हैं। वहीं इस बीच उनको कई बार टीम से बाहर भी किया गया था, पर उन्होंने साल 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स और साल 2024 में अपनी वापसी के साथ यह साबित कर दिया था कि वह लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट का हिस्सा रहने वाली हैं।
विदेशी लीग से मिली थी नई पहचान :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स अपने करियर की सफलता का श्रेय इंग्लैंड की किआ सुपर लीग को देती हैं। क्यूंकि यह उनकी पहली विदेशी टी20 लीग थी, जिसमें उन्होंने 57.28 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 149.62 के स्ट्राइक रेट से 401 रन बनाए थे।
संघर्ष से काफी कुछ सीखा :-

इसके बाद साल 2023 टी20 विश्व कप के बाद भारत की स्टार महिला खिलाड़ी जेमिमा को टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। वहीं इस समय को वह अपने क्रिकेट करियर का सबसे कठिन समय मानती हैं। लेकिन फिर भी इस स्टार बल्लेबाज ने हार नहीं मानी और लगातार मेहनत की और साल 2024 में काफी शानदार वापसी की। इसके अलावा अब उन्होंने वन डे वर्ल्ड कप 2025 में भी अपनी अलग पहचान बना ली है।
भारतीय टीम का उज्जवल भविष्य है जेमिमा :-

इस मौजूदा समय में जेमिमा रोड्रिग्स केवल एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन गईं हैं। क्यूंकि क्रिकेट के मैदान पर उनकी मुस्कान, आत्मविश्वास और जुझारूपन भी अब हमें यह बताता है कि संघर्ष चाहे कितना भी बड़ा हो हिम्मत और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

