मिथुन मन्हास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बनेंगे। वह पहले अनकैप्ड क्रिकेटर होंगे जो भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष का कार्यभार संभालेंगे। उन्होंने दिल्ली को 2007-08 में रणजी ट्रॉफी खिताब दिलाया था। 45 साल के मिथुन को एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
कौन है क्रिकेटर मिथुन मन्हास
1997/98 में डेब्यू करने वाले मिथुन मन्हास मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रहे हैं। मन्हास ने 2007-08 में दिल्ली को रणजी ट्रॉफी चैंपियन बनाने में मुख्य भूमिका निभाई थी। इस सीजन में उन्होंने 57.56 की औसत से 921 रन बनाए थे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑफ स्पिन भी की और कई मैचों में विकेटकीपर की भूमिका निभाई।
मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर
मिथुन का जन्म 12 अक्टूबर 1979 को जम्मू में हुआ था। उन्होंने 157 फर्स्ट क्लास मैच खेलते हुए 45.82 की औसत से 9714 रन बनाए। इसमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल है।
लिस्ट ए करियर में उन्होंने 130 मैच खेलकर 4126 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 148 रहा है, जिसमें 5 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं।
मिथुन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा रहे हैं।
BCCI के नए अध्यक्ष के रूप मिथुन मन्हास का नाम लगभग तय
मन्हास प्रशासनिक और क्रिकेट दोनों तरह का अनुभव लेकर आए हैं। वह जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ (JKCA) में प्रशासनिक भूमिका भी अदा कर चुके हैं और उन्होंने BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) में राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है। मैदान पर, उन्हें भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक माना जाता था। मिथुन को एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। वह पहले अनकैप्ड क्रिकेटर होंगे, जो बीसीसीआई का नेतृत्व करेंगे।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

