Mithun Manhas: पूर्व बल्लेबाज मिथुन मनहास का क्रिकेट करियर लंबा और काफी सफल रहा है। क्यूंकि उन्होंने साल 1997/98 सीजन में दिल्ली की तरफ से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। लेकिन इसके बावजूद भी उनको भारतीय टीम में कभी मौका नहीं मिल पाया था। इसके अलावा अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष के नाम पर से जल्द पर्दा उठ सकता है।
दिल्ली राज्य की तरफ से खेलने वाले जम्मू-कश्मीर के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मनहास बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई की बैठक में मनहास सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। इसके अलावा बीसीसीआई अध्यक्ष पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 21 सितंबर तय है, जबकि चुनाव 28 सितंबर को होने वाले हैं।
मनहास का घरेलू क्रिकेट रहा है सफल :-
इसके अलावा 45 वर्ष के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मनहास का क्रिकेट करियर लंबा और काफी सफल रहा है। वहीं उन्होंने साल 1997/98 सीजन में दिल्ली की तरफ से अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत की थी। लेकिन फिर भी उनको भारतीय टीम में कभी मौका नहीं मिल पाया था। क्यूंकि उस दौर में सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गज बल्लेबाज भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे।

इसके अलावा मनहास घरेलू क्रिकेट में काफी बड़े खिलाड़ी के रूप में जाने जाते थे। इस बीच उन्होंने दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी भी की थी। इसके चलते हुए शुरुआती दिनों में विराट कोहली ने उनके नेतृत्व में ही खेला था। इसके बाद साल 2007-08 रणजी सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 921 रन बनाए थे। वहीं उस सीजन में उनका बल्लेबाजी औसत 57.56 का रहा था। इसके अलावा उसी सीजन में दिल्ली की टीम ने खिताब भी जीता था।

इसके बाद साल 2015 में मनहास अपने गृहनगर जम्मू-कश्मीर लौट आए थे। इसके अलावा अपने फर्स्ट क्लास करियर में उन्होंने 157 मैचों में खेलते हुए कुल 9714 रन भी बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से 27 शतक भी आए हैं। इसके अलावा इस दौरान उन्होंने 130 लिस्ट ए मैचों में खेलते हुए कुल 4126 रन भी बनाए हैं। जबकि उसी दौरान उन्होंने 91 टी20 मैचों में भी खेलते हुए कुल 1170 रन बनाए थे।
मिथुन मनहास का आईपीएल करियर :-
मिथुन मनहास को साल 2008 में पहले आईपीएल सीजन में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने खरीदा था। इसके चलते हुए वह साल 2010 तक दिल्ली की टीम का ही हिस्सा रहे थे। इसके बाद उनको पुणे वॉरियर्स इंडिया ने खरीद लिया था।

वहीं इसके बाद साल 2014 में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेला था। इस तरफ से आईपीएल में उन्होंने कुल 55 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने कुल 514 रन भी बनाए थे। वहीं इस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत 22.34 की और स्ट्राइक रेट 109.36 का रहा था।
मनहास का कोचिंग करियर :-

इसके बाद क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मिथुन मनहास ने कोचिंग में अपना हाथ आजमाया। इसके बाद उनको साल 2017 में पंजाब किंग्स टीम का असिस्टेंट कोच बनाया गया था। वहीं इसके बाद वह बांग्लादेश अंडर-19 टीम के बैटिंग कंसल्टेंट भी बने थे। इस तरफ से दो साल तक वहां काम करने के बाद मनहास आईपीएल में वापस लौटे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम से जुड़ गए। इसके अलावा अब मौजूदा समय में मनहास गुजरात टाइटंस टीम के असिस्टेंट कोच हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

