Monday, February 2

Sufiyan Muqeem ने बुलावायो में जिम्बाब्वे के खिलाफ 2.3 ओवरों में 3 रन खर्च करते हुए 5 विकेट चटकाया और उमर गुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

सुफियान मुकीम ने पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया। बाएं हाथ के स्पिनर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट चटकाए। टी20आई में पाकिस्तान के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज करने की उनकी हालिया उपलब्धि ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, जिससे उन्हें आने वाले वर्षों में देखने लायक खिलाड़ी के रूप में चिह्नित किया गया है।

सुफियान मुकीम का प्रारंभिक जीवन

15 नवंबर 1999 को पाकिस्तान के पेशावर में जन्मे सुफियान मुकीम ने बहुत कम समय में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना ली है। अपनी अनूठी गेंदबाजी शैली के लिए जाने जाने वाले मुकीम बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं। मॉडर्न क्रिकेट में बहुत ही कम ऐसे खिलाड़ी हैं है। उनकी यह शैली न केवल उनकी टीम के बॉलिंग अटैक में वैराइटी लाती है, बल्कि उन बल्लेबाजों के लिए भी बड़ी चुनौती पेश करती है जो कलाई के स्पिनरों का सामना करने के आदी नहीं हैं।

मुकीम की यात्रा घरेलू सर्किट से शुरू हुई, जहाँ उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी और घरेलू प्रतियोगिताओं में डॉल्फ़िन जैसी टीमों के लिए खेला। घरेलू स्तर पर उनके प्रदर्शन और गेंदबाजी की अलग शैली के चलते उन्हें पाकिस्तान की राष्ट्रीय टीम में जगह मिली।

मुकीन के लिए यादगार शुरुआत

मुकीम ने 3 अक्टूबर, 2023 को 2023 एशियन गेम्स के दौरान हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान के लिए अपना टी20 अन्तर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था, जहाँ उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 11 रन देकर 2 विकेट हासिल किया था। उनके उस प्रदर्शन ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया।

इसके अलावा, वह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में पेशावर जाल्मी का भी हिस्सा रहे, जिसके चलते उन्हें हाई-प्रेशर गेम्स में खेलने का मूल्यवान अनुभव मिला। उन्होंने PSL में कुल 5 मैच खेले और 28.25 की औसत से 4 विकेट लेने में सफल रहे। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 37 रन देकर 3 विकेट रहा।

मुकीम का रिकॉर्ड प्रदर्शन

3 दिसंबर, 2024 को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए एक टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैच मुकाबले में मुकीम ने शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन किया और इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया। उन्होंने उस मुकाबले में 2.4 ओवरों में सिर्फ 3 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। इसी के साथ वह पाकिस्तान के लिए टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अच्छा गेंदबाजी प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए।

मुकीम ने 5/3 का प्रदर्शन करके उमर गुल के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया, जिन्होंने 5/6 का प्रदर्शन करके रिकॉर्ड बनाया था। मुकीम के टी20 अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो उन्होंने 8.14 के प्रभावशाली औसत से सिर्फ 7 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 14 विकेट हासिल किए हैं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version