Women’s ODI World Cup: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने वनडे विश्व कप 2025 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 87 रन की शानदार पारी थी। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। लेकिन इस मैच में वह अपने पहले वनडे शतक से भी चूक गई। अपनी इस पारी के साथ ही वह विश्व कप फाइनल के इतिहास में 50+ रन की पारी खेलने वाली सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गई हैं। आइए इस बारे में हम विस्तार से भी जान लेते हैं।
1. शैफाली वर्मा :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर शैफाली वर्मा का नाम आ गया है। इस मैच में टॉस हारकरभारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने उतरना पड़ा था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम को शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना (45) की जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई थी। क्यूंकि इन दोनों ने पहले विकेट के लिए 104 रन जोड़ दिए थे। इसके बाद मंधाना आउट हो गई थी।

इसके बाद शैफाली वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने जेमिमा रोड्रिगेज के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 66 रनों साझेदारी निभाई थी। इस मैच में शैफाली वर्मा ने 78 गेंदों में 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 87 रन बनाए थे। इसके बाद वह आउट हो गई।
विश्व कप फाइनल में सर्वोच्च स्कोर वाली भारतीय बनीं शैफाली :-

इसके अलावा इस वनडे विश्व कप 2025 में शैफाली वर्मा भारत की तरफ से सर्वोच्च पारी खेलने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने अब पूनम राउत का पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्यूंकि इससे पहले पूनम ने साल 2017 के फाइनल मैच में इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 86 रन बनाए थे।
2. जेस डफिन :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी जेफ डफिन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2013 के फाइनल मैच में वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतक लगाया था। इसके चलते हुए उन्होंने 23 साल की उम्र में 76 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 75 रन की शानदार पारी खेली थी।

तब उनकी इस पारी के चलते हुए कंगारू टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में कैरेबियाई टीम के बल्लेबाजों ने काफी निराश करते हुए केवल 145 रन ही बनाए थे।
3. नेट साइवर-ब्रंट :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज नेट साइवर-ब्रंट का नाम आता है। क्यूंकि साल 2017 में वनडे विश्व कप का फाइनल मैच इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने जीता था। इस खिताबी मैच में उन्होंने भारतीय टीम को 9 रन से हराया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला गया था।

इस मैच में 24 वर्षीय नेट साइवर-ब्रंट ने 68 गेंदों में 51 रन बनाए थे। तब उनकी इस अर्धशतकीय पारी में हमें 5 चौके भी देखने को मिले थे। इस मैच में पहले खेलते हुए इंग्लैंड की टीम ने 7 विकेट के नुकसान पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 219 रन ही बना पाई थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







