Gautam Gambhir को KKR में रिप्लेस करने के लिए दो नाम सबसे आगे हैं।
Who Will Replace Gautam Gambhir in KKR? – लंबे समय से यह खबर आ रही है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) जल्द ही टीम इंडिया के हेड कोच बन सकते हैं। हाल ही में उन्होंने BCCI की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (CAC) के साथ बैठक भी की। ऐसे में फैंस यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि, टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद Gautam Gambhir को KKR में कौन रिप्लेस करेगा?
हालाँकि, हेड कोच बनने की रेस में उनके साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच डब्ल्यूवी रमन (WV Raman) का भी नाम सामने आ रहा है, लेकिन गंभीर का पलड़ा फिर भी भारी माना जा रहा है। गंभीर के मेंटशिप में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता था। इस सीजन उन्होंने कुछ ऐसे कड़े और बेहतरीन फैसले लिए, जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने पूरे सीजन अद्भुत प्रदर्शन किया और फाइनल भी जीता।
2022 से आईपीएल में मेंटर की भूमिका निभा रहे हैं Gautam Gambhir
बता दें कि, गंभीर (Gautam Gambhir) ने साल 2022 में पहली बार आईपीएल में एक नई टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मेंटर की भूमिका निभाई। वह दो सीजन तक इस टीम के साथ जुड़े रहे और दोनों ही बार LSG ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। इसके बाद, आईपीएल 2024 में उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के सह-मालिक शाहरुख़ खान ने अपनी टीम का मेंटर बनने का ऑफर दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया।
गंभीर ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खिलाडियों को खरीदने के लिए रणनीतियां बनाई। मिशेल स्टार्क को 24.75 करोड़ में खरीदने के फैसले में उनकी प्रमुख भूमिका थी। जब स्टार्क शुरुआती मैचों में महंगे साबिते होने लगे तो उनके इस फैसले की काफी हद तक आलोचना भी हुई, लेकिन बाद में जब ऑस्ट्रलियाई तेज गेंदबाज ने अंतिम मैचों में कहर बरपाना शुरू किया तो इसे एक बेहतरीन फैसला माना गया।
ऑक्शन टेबल पर रणनीति बनाने के अलावा, गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टूर्नामेंट के दौरान सुनील नरेन को ओपनिंग करने के लिए भी भेजा। उनका यह कदम भी सफल साबित हुआ, क्योंकि नरेन ने इस सीजन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। हालाँकि, कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान रहते हुए वह पहले भी ऐसा कदम उठा चुके थे।
जब आईपीएल 2024 में गंभीर के कुछ कड़े फैसले सही साबित हुए तो भारतीय फैंस ने उन्हें टीम इंडिया का हेड कोच बनाने की मांग करने लगे। इसके अलावा, राहुल द्रविड़ ने जब फिर से टीम इंडिया का हेड कोच बनने के लिए मना किया, तो बीसीसीआई ने भी उनमें रूचि दिखानी शुरू कर दी। अब वह टीम इंडिया का हेड कोच बनने की रेस में सबसे आगे हैं। लेकिन आईपीएल और कोलकाता नाइट राइडर्स के फैंस का सबसे बड़ा सवाल यह है कि टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद Gautam Gambhir को KKR में कौन रिप्लेस करेगा ?
टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद Gautam Gambhi को KKR में कौन करेगा रिप्लेस ?
यदि आने वाले समय में गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) टीम इंडिया के हेड कोच बनते हैं तो उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर का पद छोड़ना होगा, क्योंकि भारतीय टीम मैनेजमेंट या बीसीसीआई का कोई भी सदस्य आईपीएल या किसी अन्य लीग में किसी दूसरे पद पर नहीं रह सकता है। ऐसी स्थिति में उन्हें KKR में कोई ना कोई रिप्लेस जरुर करेगा।
हालाँकि, यदि कई साड़ी कड़ियों को एकसाथ जोड़कर देखें तो सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को एक बार फिर से कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़ने का मौका मिल सकता है। उन्होंने इस टीम की ओर से आईपीएल भी खेला है और शाहरुख़ खान एवं मैनेजमेंट के साथ उनके अच्छे सम्बन्ध भी हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि, गांगुली वर्तमान समय में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर हैं, ऐसे में उनका कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ना तभी संभव है जब वह उनका साथ छोड़ें।
बता दें कि, गांगुली कोलकाता के ही रहने वाले हैं और इसी के चलते वहां के रहवासी उन्हें काफी पसंद करते हैं, तो यह देखना बेहद दिलचस्प होगा कि क्या वह अपनी पुरानी टीम के साथ जुड़ते हैं या नहीं!
गांगुली के अलावा, KKR एकेडमी के मेंटर एवं हेड कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटर बनने के सबसे बड़े दावेदार हैं, जो आईपीएल 2024 में वह बतौर असिस्टेंट कोच कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े थे। उन्होंने कई सारे युवा खिलाडियों के कौशल को सुधारने और टीम में मौक़ा देने का काम किया है, जिसके चलते उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का मेंटर बनने का मौका मिल सकता है।

