Monday, February 16

Women’s cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर का क्रिकेट भी कहते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में कप्तान के रूप में बड़ी पारी खेलना आसान नहीं होता है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में भी कप्तान के ऊपर टीम की जिम्मेदारी दोहरी होती है। क्यूंकि इस फॉर्मेट में एक तरफ तो कप्तान को अपनी टीम की कमान संभालना और दूसरा बल्ले से मोर्चा भी संभालना होता है। इसके बावजूद भी इस दौरान कुछ कप्तानों ने इस चुनौती को बड़े मौके में बदला है। तब इन सभी खिलाड़ियों ने न केवल अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था, बल्कि कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए थे। इस बीच आइए उन महिला खिलाड़ियों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जिन्होंने वनडे में कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारी खेली है।

1. बेलिंडा क्लार्क :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की पूर्व दिग्गज बेलिंडा क्लार्क का नाम आता है। इसके अलावा वहीं इस समय एकमात्र ऐसी महिला खिलाड़ी हैं जिन्होंने कप्तान के तौर पर वनडे में दोहरा शतक लगाया है। उन्हों साल 1997 में डेनमार्क महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए नाबाद रहते हुए 229 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

Belinda Clark
Belinda Clark

वहीं इस पारी के लिए तब उन्होंने 155 गेंदों का सामना किया था। इस दौरान उनके बल्ले से 22 चौके भी आए थे। जबकि इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 147.74 की रही थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 412 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद कंगारू टीम ने इस मैच को 363 रनों से जीत लिया था।

2. चमारी अट्टापट्टू :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू का नाम आता है। वहीं साल 2024 में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ नाबाद रहते हुए 195 रन की पारी खेली थी। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 301 रन का स्कोर खड़ा किया था।

Chamari Atapattu
Chamari Atapattu

इसके बाद इन रनों के जवाब में श्रीलंका टीम की कप्तान अट्टापट्टू के बल्ले से यह पारी केवल 139 गेंद पर ही आई थी। इस पारी में उनके बल्ले से 26 चौके और 5 छक्के भी आए थे। इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 140.28 की रही थी। कप्तान अट्टापट्टू की शानदार पारी के चलते हुए उनकी टीम को इस मैच में 6 विकेट से जीत मिली थी।

3. लौरा वोल्वार्ड्ट :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का नाम आता है। वहीं जिस मैच में अटापट्टू ने 195* रन की पारी खेली थी। तब उसी मैच में ही दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से भी नाबाद रहते हुए 184 रन की पारी आई थी। इसके अलावा उनकी यह पारी तब 147 गेंदों पर आई थी।

Laura Wolvaardt
Laura Wolvaardt

इस मैच में उनके बल्ले से 43 चौके और 4 छक्के भी देखने को मिले थे। जबकि इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 125.17 की रही थी। वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका द्वारा दिए गए 302 रन के लक्ष्य को श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।

4. लौरा वोल्वार्ड्ट :-

इस सूची में चौथे स्थान पर भी साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट का नाम ही आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी हाल ही में समाप्त हुए महिला वनडे विश्व कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ कप्तान के रूप में 169 रन की काफी शानदार पारी खेली थी।

Laura Wolvaardt
Laura Wolvaardt

तब उनकी यह पारी 143 गेंदों पर आई थी। उनकी इस पारी में हमें 20 चौके और 4 छक्के को मिले थे। वहीं इस मैच में उनकी स्ट्राइक रेट 118.18 की रही थी। इस मैच में उनकी इस शानदार पारी के चलते हुए ही दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस मैच को 125 रन से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version