DC vs PBKS मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 35वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 25 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली PBKS है, तो दूसरी तरफ अक्षर पटेल की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज DC vs PBKS मैच में कौन जीतेगा।
DC vs PBKS में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 35
पंजाब किंग्स जीता: 17
दिल्ली कैपिटल्स जीता: 17
नो रिजल्ट: 1
DC vs PBKS: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली पिच रिपोर्ट
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।
यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट बल्कि छोटी बाउंड्री भी हैं। हालांकि यह दोपहर का मैच है इसलिए यहां पर गेंदबाजों के लिए थोड़ी मदद होगी और गेंदें रुककर आएगी जिससे शॉट मेकिंग थोड़ी मुश्किल होगी। दिल्ली पर चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर- 178
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 167
DC vs PBKS: संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विप्रज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन।
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
DC vs PBKS: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
दिल्ली कैपिटल्स (DC)
दिल्ली कैपिटल के पास भी केएल राहुल और निशंका जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में समीर रिज़वी और ट्रिस्टन स्टब्स जिसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डेविड मिलर फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में लूंगी नागिदी और मुकेश कुमार हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल मौजूद हैं।
पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
पंजाब किंग्स के पास भी प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। श्रेयस अय्यर भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह हैं। जबकि, गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह और जेवियर बार्टलेट हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।
DC vs PBKS: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन PBKS की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन DC के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के DC vs PBKS मुकाबले में दिल्ली के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने होमग्राउंड में मैच भी जीत चुकी हैं। PBKS के खिलाड़ियों की फॉर्म भी बहुत शानदार चल रही हैं जबकि दिल्ली कैपिटल्स हार के बाद आ रही हैं।
PBKS की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है और वो अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। दिल्ली ने शुरुआत तो इस सीजन की काफी अच्छी की थी लेकिन अब उनकी गाड़ी पटरी से उतर रही है और जिस फॉर्म में पंजाब की टीम खेल रही है उसे हराना मुश्किल नजर आ रहा है, इसलिए यह मैच पंजाब किंग जीत सकती है।
मैच विनर – PBKS
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







