Wednesday, June 17

RR vs SRH मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

IPL 2026 का 36वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ पैट कमिंस की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs SRH मैच में कौन जीतेगा।

RR vs SRH में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: 22

सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 13

राजस्थान रॉयल्स जीता: 9

नो रिजल्ट: 0

RR vs SRH: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर पिच रिपोर्ट

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर– 172

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 163

RR vs SRH: संभावित प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।

RR vs SRH: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

राजस्थान रॉयल्स (RR)

राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)

सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।

गेंदबाजी में प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन ने पिछले मैच में अपनी पेस से सभी को प्रभावित किया था और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए कुलदीप यादव और अक्षर पटेल हर्ष दुबे मौजूद हैं।

RR vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।

इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन SRH के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

आज के RR vs SRH मुकाबले में राजस्थान के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन वो पहली बार अपने इस होमग्राउंड में मैच खेलेगी। इससे पहले उन्होंने अपने सभी होम मैच गुवाहाटी में खेले थे।

RR की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। SRH ने शुरुआत तो इस सीजन की काफी खराब की थी लेकिन अब धीरे धीरे उन्होंने वापसी कर की हैं। पैट कमिंस के आने से टीम की गेंदबाजी मजबूत होगी जबकि राजस्थान का मिडल ऑडर फ्लॉप चल रहा है इसलिए इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद जीत दर्ज सकती है।

मैच विनर – SRH

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version