Thursday, June 11

मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज मुकाबले में पिच और आंकड़ों से स्पष्ट हैं कि यह मैच लो-स्कोरिंग होने वाला है।

PSL 2026 का 28वां मुकाबला मुल्तान सुल्तान और रावलपिंडी पिंडीज के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 अप्रैल को कराची में होगा, जहाँ यह मुकाबला लो स्कोरिंग हो सकता है।

दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ एश्टन टर्नर की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तान है, तो दूसरी तरफ मोहम्मद रिज़वान की अगुवाई में रावलपिंडी पिंडीज नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज मैच में कौन जीतेगा।

मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज में कौन टीम हैं आगे?

दोनों टीमों के बीच अब तक कोई भी मैच नहीं खेला गया हैं। यह पहला मौका हैं जब दोनों टीमें कोई मुकाबला साथ में खेल रही होंगी।

कुल मैच: 0

मुल्तान सुल्तान जीता: 0

रावलपिंडी पिंडीज जीता: 0

नो रिजल्ट: 0

मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज: नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट

नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी होती है। इस विकेट पर ट्रू बाउंस होने के चलते गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। लेकिन लगातार एक ही स्टेडियम में मैच होने के चलते पिच काफी स्लो हो गयी हैं और उसमें शॉट मेकिंग में काफी दिक्कत आ रही हैं।

पहली पारी में गेंद काफी रूककर बल्ले पर आती है जिससे बड़े स्कोर नहीं बन रहे हैं। वहीँ दूसरी पारी में ड्यू के चलते बल्लेबाजी आसान हो जा रही हैं। इसलिए ज्यादातर टीमें चेस करने का फैसला ले रही हैं और मैच भी जीत रही हैं।

पहली पारी का औसत स्कोर- 177

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 163

मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज: संभावित प्लेइंग XI

रावलपिंडी पिंडिज़: शाहज़ेब खान, उस्मान ख्वाजा, मोहम्मद रिज़वान (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, कामरान गुलाम, डेरिल मिशेल, कोल मैककोन्ची, रिशद हुसैन, अमाद बट, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर।

मुल्तान सुल्तांस: जोश फिलिप, शान मसूद, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर (कप्तान), साहिबजादा फरहान, मोहम्मद नवाज, डेलानो पोटगीटर, मोहम्मद वसीम जूनियर, पीटर सिडल, तबरेज शम्सी, अरशद इकबाल।

मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

रावलपिंडी पिंडीज

रावलपिंडी पिंडीज के लिए अब तक इस सीजन कुछ भी अच्छा नहीं घटा हैं। उन्होंने अब तक जो भी कॉम्बिनेशन आजमाए हैं उन सब में वो विफल रहे हैं। अब तक वो अपना जीत का खाता भी नहीं खोल पाए हैं।

मुल्तान सुल्तान

मुल्तान सुल्तान की टीम में स्टीव स्मिथ और साहिबजादा फरहान के रूप में दो धाकड़ ओपनर मौजूद है और मिडल ऑर्डर में एश्टन टर्नर खुद हैं। जबकि गेंदबाजी में पीटर सिडल और मिडल ओवरों में विकेट चटकाने के लिए मोहम्मा नवाज और तबरेज शम्सी हैं।

मुल्तान सुल्तान बनाम रावलपिंडी पिंडीज: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक लो-स्कोरिंग मैच हो सकता है। यहां चेज करने वाली टीम को ड्यू की वजह से बहुत फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।

इस सीजन मुल्तान सुल्तान की गेंदबाजी मजबूत है, लेकिन रावलपिंडी पिंडीज के पास भी कुछ मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।

दोनों टीमों के पास बहुत से अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि अपने दम पर मैच का रुख पलट सकते हैं लेकिन रावलपिंडी के खिलाड़ियों की फॉर्म नहीं लगी हुई हैं जिसके चलते वो वैसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। जबकि दूसरी तरफ लाहौर की टीम ने फॉर्म में वापसी कर ली है। इसलिए इस मुकाबले में मुल्तान सुल्तान के जीतने के चांस ज्यादा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version