पाकिस्तान सुपर लीग शुरु हो गया हैं। इस बार के मैच सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जायेंगे। जबकि, उसमें फैंस की एंट्री नहीं होगी। इस सीजन मुकाबले काफी वनसाइडेड रहे हैं।

इस सीजन का एक और अहम मुकाबला कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले में कौन सी टीम जीत दर्ज कर सकती हैं।

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स हेड टू हेड रिकॉर्ड

कुल मैच: 22

कराची किंग्स जीता: 14

लाहौर कलंदर्स जीता: 8

गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर पिच रिपोर्ट

गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट बैटिंग के लिए और अच्छा होता जाता है और शॉट्स लगाना आसान होता जाता है।

गद्दाफी स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 177-185 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 65% यानी 81 विकेट और स्पिनर्स ने 35% मतलब 43 विकेट चटकाए हैं।

एवरेज पहली पारी स्कोर: 177-185 रन

एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 151-162 रन

पेसर्स के विकेट: 65% (81 विकेट)

स्पिनर्स के विकेट: 35% (43 विकेट)

क्या कहता है इस ग्राउंड का इतिहास? टॉस के अनुसार रिजल्ट

गद्दाफी स्टेडियम में अब तक 56 मैच खेले गए हैं, जिसमें 30 बार पहले खेलने वाली और 26 मुकाबलों में बाद में खेलने वाली टीम ने जीत दर्ज की है। इस ग्राउंड में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली टीम ने ज्यादा मैच जीते हैं।

टोटल मैच- 56

टोटल चेज़ करने वाली टीम की जीत- 30

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 26

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11

लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11

फखर जमान, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली

कराची किंग्स संभावित प्लेइंग 11

डेविड वार्नर (कप्तान), मुहम्मद वसीम, आजम खान (विकेटकीपर), साद बेग, मोइन अली, खुशदिल शाह, सलमान आगा, मीर हमजा, एडम ज़म्पा, हसन अली, शाहिद अजीज

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स: PSL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत

डेविड वार्नर (कराची किंग्स)

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर इस मैच में मुख्य खिलाड़ी हो सकते हैं। अगर एक बार उनका बल्ला चलता हैं तो वो मुकाबला एकतरफा करने की क्षमता रखते हैं। पिछले मैच में भी उन्होंने अच्छी स्टार्ट की थी।

शाहीन अफरीदी (लाहौर कलंदर्स )

लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी के ऊपर पूरा दारोमदार रहेगा कि वो गेंदबाजी अटैक को फ्रंट से लीड करते हुए दिखेंगे। वो नयी गेंद से काफी शानदार गेंदबाज हैं।

कराची किंग्स बनाम लाहौर कलंदर्स: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल डिफेंड करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है।

इस सीजन लाहौर कलंदर्स की टीम बहुत मजबूत दिख रही हैं और वो एक बार फिर अपना टाइटल डिफेंड करने के इरादे से आएगी। कराची किंग्स हेड टू हेड में लाहौर से आगे हैं और सीजन की शुरुआत भी अच्छी की हैं। इसलिए आज के मैच में भी कराची किंग्स जीत की दावेदार हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version