Monday, February 2

पांच मैचों की टी-20 सीरीज में बीते बुधवार को भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस जीत में सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने बहुत बड़ा योगदान दिया। लेकिन मैच के अंत में जब भारतीय टीम लड़खड़ा रही थी उस वक्त एक बार फिर से रिंकू सिंह ने अपना जौहर दिखाया। 209 रन का लक्ष्य किसी भी टीम के लिए बड़ा चेज होता है। ऐसे में रिंकू सिंह ने आखिरी गेंद में छक्का लगाकर भारतीय टीम को जीत दिलाई। हांलाकि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अंतिम गेंद नो बॉल फैंक दिया था। भारतीय टीम की जीत के बाद रिंकू सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी का जिक्र किया।

रिंकू सिंह ने धोनी को किया याद

महेंद्र सिंह धोनी ने आज से करीब तीन साल पहले 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस वक्त सभी क्रिकेट फैंस हैरान थे, क्योंकि संन्यास धोनी ने अचानक से संन्यास लिया था। आज करीब तीन साल बाद उन्हीं ने नक्से कदम पर चलने वाले रिंकू सिंह ने धोनी को यदा करते हुए एक बात दुनिया के सामने साझा की। रिंकू ने जीत के बाद धोनी ने बारे में बात करते हुए कहा कि, “मैंने माही भाई से दो बार बात की है और उन्होंने मुझे बताया कि दबाव में कैसे शांत रहना है। कल मैंने उसी का पालन किया था।”


भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार यादन ने टॉस जीतते हुए पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का आमंत्रण दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने भारत के सामने 209 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस मैच में रिंकू सिंह एक बार फिर से छा गए। उन्होंने मैच की अंतिम गेंद पर भारत की सुनिश्चित की। हांलाकि उनका ये छक्का काउंट नहीं हुआ। इसके पीछे का कारण ये रहा कि सीन एबॉट ने ये गेंद नो बॉल डाली थी। खैर इस जीत के बाद भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

ये भी पढ़ें: खेलो इंडिया में शामिल हुआ पैरा गेम्स, खेल मंत्री ने दी जानकारी

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरें जैसे, cricket news और  football news के लिए हमारी वेबसाइट hindi.sportsdigest.in पर log on

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version