Friday, March 20

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सीजन का 40वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स (DC) बनाम गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। बता दें ये मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले इस क्रिकेट ग्राउंड में केवल एक ही मुकाबला खेला गया है। अगर बात करें इन दोनों टीमों के इस सीजन में प्रदर्शन की तो ये फिलहाल एक जैसा ही रहा है। प्लेऑफ के लिहाज से आज का मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। इन सब के बाद आइए अब  आज की पिच में बारे में चर्चा कर लेते हैं।

पिच रिपोर्ट

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम का इतिहास बताता है कि यहां की पिच काफी धीमी है। इसके अलावा यहां पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है, क्योंकि थोड़ा रुक कर गेंद बल्ले पर आती है। परंतु इस सीजन में यहां पर खेले गए एक मैच के दौरान काफी रन बरसे थे। दरअसल, उस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली के सामने कुल 266 रन बनाए थे। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम 199 रन बना पाई थी। जिससे कहा जा सकता है कि इस सीजन में दिल्ली की पिच थोड़ा सा अलग बर्ताव कर रही है। आज के मुकाबले में माना जा रहा है दोनों टीमों के बल्लेबाज काफी रन बना सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड

ऋषभ पंत (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक पोरेल, रिकी भुई, यश ढुल, शाई होप, पृथ्वी शॉ, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र, स्वस्तिक चिकारा, इशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन, रसिक डार, विक्की ओस्तवाल, एनरिक नोर्किया, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, खलील अहमद, सुमित कुमार, अक्षर पटेल, ललित यादव, जेक फ्रेजर मैकगर्क।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), डेविड मिलर, रिद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड, केन विलियमसन, अजमतुल्लाह उमरजई, अभिवन मनोहर, राशिद खान, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक त्यागी, जोशुआ लिटिल, दर्शन नालकंडे, नूर अहमद, रविश्रीनिवासन, साई किशोर, मोहित शर्मा, जयंत यादव, उमेश यादव, सुशांत मिश्रा, संदीप वारियर, शरत बीआर, मानव सुतार।

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version