मंगलवार 30 अप्रैल को आईपीएल (IPL) 2024 के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम ने मुंबई के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर ली। मार्क स्टोइनिस के अर्धशतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई पर ये शानदार जीत दर्ज की।
अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में मात्र 144 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने चार गेंद और छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या नाबाद लोटे।
A win for the Lucknow Super Giants at home 🙌
They now move to no.3️⃣ in the points table with 12 points 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/I8Ttppv2pO#TATAIPL | #LSGvMI | @LucknowIPL pic.twitter.com/gZRii1MvbT
— IndianPremierLeague (@IPL) April 30, 2024
मुंबई की बढ़ गई मुसिबत
इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। बता दें कि लखनऊ ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से छह मैचों में जीत दर्ज की है। इस हिसाब से उसके अबतक कुल 12 प्वांट्स हो चुके हैं। हांलाकि केकेआर के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन वो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दूसरी तरफ इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ल गई हैं। मुंबई के लिए ये 10 मैचों में कुल 7वीं हार है। अब वो प्वाइंटस् टेबल पर सबसे नीचे खिसक गई है। ऐसे में उसके प्लेऑफ में पहुंचने के आसार भी कम नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े: BCCI ने किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत और संजू को टीम में मौका







