Saturday, February 21

मंगलवार 30 अप्रैल को आईपीएल (IPL) 2024 के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर  जाएंट्स (LSG) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में लखनऊ की टीम ने मुंबई के खिलाफ आसान जीत दर्ज कर ली। मार्क स्टोइनिस के अर्धशतक के दम पर लखनऊ ने मुंबई पर ये शानदार जीत दर्ज की।

अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीता और हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम 20 ओवर में मात्र 144 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को लखनऊ की टीम ने चार गेंद और छह विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या नाबाद लोटे।


मुंबई की बढ़ गई मुसिबत

इस जीत के साथ ही लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम अंक तालिका में तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। बता दें कि लखनऊ ने अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें से छह मैचों में जीत दर्ज की है। इस हिसाब से उसके अबतक कुल 12 प्वांट्स हो चुके हैं। हांलाकि केकेआर के भी इतने ही अंक हैं, लेकिन वो बेहतर रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर बनी हुई है।

दूसरी तरफ इस हार के साथ मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ल गई हैं। मुंबई के लिए ये 10 मैचों में कुल 7वीं हार है। अब वो प्वाइंटस् टेबल पर सबसे नीचे खिसक गई है। ऐसे में उसके प्लेऑफ में पहुंचने के आसार भी कम नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े: BCCI ने किया टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान, पंत और संजू को टीम में मौका

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version