Wednesday, February 11

Women T20 World Cup 2024: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) के लिए इंग्लैंड महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। वहीं हीथर नाइट ही इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करेंगी। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बेस हीथ और ऑलराउंडर फ्रेया केम्प को पहली बार टी-20 विश्व कप टीम में चुना गया है।

England Women's National Cricket Team
image source : X

इसके अलावा डेनियल गिब्सन को भी इंग्लैंड की टी20 टीम में शामिल किया गया है। जिसको दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले संस्करण के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में रखा गया था। वहीं इस बार टी20 विश्व कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज सोफी एक्लेस्टोन साथ देने के लिए इस बार स्पिनर लिन्सी स्मिथ को भी इंग्लैंड की टीम में चुना गया है।

England Women's National Cricket Team
image source : X

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में इंग्लैंड की महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ 5 अक्टूबर से करने वाली है। इस बार आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में कुल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। इस सभी 23 मुकाबलों में सेमीफाइनल और फाइनल के मैच भी शामिल है। आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा।

Women T20 World Cup 2024 महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए इंग्लैंड की टीम :-

England Women's National Cricket Team
image source : X

हीथर नाइट (कप्तान), लॉरेन बेल, माया बाउचियर, ऐलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन, बेस हीथ (विकेटकीपर), एमी जोन्स (विकेटकीपर), फ्रेया केम्प, नैट साइवर-ब्रंट, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट

Women T20 World Cup 2024 आयरलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की महिला वनडे टीम :-

England Women's National Cricket Team
image source : X

केट क्रॉस (कप्तान), होली आर्मिटेज, हन्ना बेकर, टैमी ब्यूमोंट, जॉर्जिया डेविस, लॉरेन फाइलर, बेस हीथ, फ्रेया केम्प, एम्मा लैम्ब, रयाना मैकडोनाल्ड-गे, पेगे स्कोफील्ड, ब्रायोनी स्मिथ, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग।

Women T20 World Cup 2024 आयरलैंड दौरे के लिए इंग्लैंड की महिला T20I टीम :-

केट क्रॉस (कप्तान), जॉर्जिया एडम्स, होली आर्मिटेज, हन्ना बेकर, टैमी ब्यूमोंट, माहिका गौर, रियाना मैकडोनाल्ड-गे, चेरिस पावेली, पेगे स्कोल्फ़ील्ड, सेरेन स्माले, ब्रायोनी स्मिथ, मैडी विलियर्स, इस्सी वोंग।

Women T20 World Cup 2024 आईसीसी महिला टी20 विश्व कप में इंग्लैंड का पूरा कार्यक्रम :-

शनिवार 5 अक्टूबर, बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, शारजाह

सोमवार 7 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, शारजाह

रविवार 13 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, शारजाह

मंगलवार 15 अक्टूबर, इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, दुबई

गुरुवार 17 अक्टूबर, सेमीफाइनल 1, दुबई

शुक्रवार 18 अक्टूबर, सेमीफाइनल 2, शारजाह

रविवार 20 अक्टूबर, फाइनल, दुबई

ये भी पढ़ें: महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय महिला टीम का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत कौर संभालेंगी टीम की कमान

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version