Wednesday, February 11

Women T20 World Cup 2024: महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) का आगाज 3 अक्टूबर से हो रहा है। तभी तो महिला विश्व कप 2024 को देखते हुए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में ही रहेगी। इस बार 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक खेले जाने वाले इस महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की महिला चयन समिति ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का चयन कर लिया है।

Women T20 World Cup 2024
image source : X

महिला टी20 विश्व कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में भी भारतीय टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर ही करने वाली है। जबकि इस बार भी स्टार भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना को ही टीम का उपकप्तान बनाया गया है। इस बार यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश में होने वाला था। लेकिन वहां पर फैली हिंसा और अशांति के चलते हुए अब इसको दुबई और शारजाह में आयोजित किया जा रहा है।

Women T20 World Cup 2024
image source : X

इस बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में इन दोनों स्थानों पर कुल 23 मुकाबले कराए जाएंगे। इस बार भी डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की नजर लगातार अपने चौथे टी-20 के खिताब को जीतने पर होगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पिछला महिला टी-20 वर्ल्ड कप पूर्व कप्तान मेग लैनिंग के नेतृत्व में जीता था। इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी तक सिर्फ एक बार ही इस टूर्नामेंट के फाइनल में साल 2020 में पहुंची थी।

Women T20 World Cup 2024 6 अक्टूबर को होगी भारत-पाक की भिड़ंत :-

इस बार भी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 (Women T20 World Cup 2024) में दो ग्रुप ही रहेंगे। इस टूर्नामेंट में सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। इस टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया को भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ रखा गया है। जबकि ग्रुप-बी में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और स्कॉटलैंड की टीमें शामिल हैं।

india women cricket team
image source : X

इस बार महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में सभी टीमें चार ग्रुप मैच खेलेगी। वहीं हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके अलावा इस महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मुकाबला 20 अक्टूबर को दुबई में खेला जाएगा। इससे पहले ही सोमवार को आईसीसी ने आगामी विमिंस टी20 वर्ल्ड कप के संशोधित कार्यक्रम की घोषणा कर दी थी। जिसके अनुसार भारतीय महिला टीम 6 अक्टूबर को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

Women T20 World Cup 2024 आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम :-

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

रिजर्व खिलाड़ी :- उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवर, साइमा ठाकोर

रिजर्व (ट्रैवेल नहीं): राघवी बिस्ट, प्रिया मिश्रा

ये भी पढ़ें: यूएस ओपन 2024 के पहले दौर में हारकर बाहर हुए सुमित नागल, कोको गॉफ-जोकोविच आसान जीत के साथ दूसरे दौर में

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version