Thursday, February 12

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बुधवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि महिला बांग्लादेश प्रीमियर लीग (WBPL) T20 का पहला सीजन 3 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। यह बांग्लादेश में पहली बार होने वाला फ्रेंचाइज़ी महिला T20 टूर्नामेंट होगा, जिसे देश की महिला क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पहल

WBPL (Women’s Bangladesh Premier ) बांग्लादेश की महिला क्रिकेटरों के लिए लंबे समय से एक सपना था। देश में अब तक पुरुषों के लिए फ्रेंचाइज़ी लीग आयोजित होती रही है, लेकिन महिला खिलाड़ियों को इस तरह का मंच नहीं मिला था। क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह लीग खिलाड़ियों को पेशेवर लेवल पर खुद को निखारने और अंतरराष्ट्रीय अनुभव हासिल करने का बड़ा मौका हो सकता है।

निगार सुल्ताना ने जताई खुशी

बांग्लादेश महिला टीम की कप्तान निगार सुल्ताना ने Cricbuzz से बातचीत में इस घोषणा पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा: कि “मैं कई सालों से सुन रही थी कि WBPL शुरू होने वाला है, और आखिरकार अब इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई है। यह हमारे लिए बहुत अच्छी खबर है। महिला क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी फ्रेंचाइज़ी टूर्नामेंट की जरूरत हमेशा महसूस की गई है।”

उन्होंने आगे कहा कि” अन्य देशों में महिला फ्रेंचाइज़ी लीग का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है और बांग्लादेश को भी इससे फायदा होगा”।

T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी में मददगार

निगार सुल्ताना का मानना है कि WBPL आगामी ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2025, जो जून में इंग्लैंड में आयोजित होगा, की तैयारी के लिए बेहद अहम साबित होगा।

निगार के अनुसार, “अगर हमें विश्व क्रिकेट में T20 फॉर्मेट में प्रतिस्पर्धा करनी है, तो हमें यह देखना होगा कि दूसरे देश फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट के जरिए कैसे आगे बढ़ रहे हैं। यह टूर्नामेंट हमारे लिए बेहतरीन तैयारी का मौका होगा।”

तीन फ्रेंचाइज़ी टीमें लेंगी हिस्सा

BCB ने बताया कि WBPL के पहले सीजन में तीन फ्रेंचाइज़ी टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों में राष्ट्रीय स्तर की अनुभवी खिलाड़ियों के साथ उभरती प्रतिभाओं को भी मौका दिया जाएगा।

  • खिलाड़ियों का चयन प्लेयर ड्राफ्ट सिस्टम के जरिए होगा
  • टीमों में संतुलन और प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित की जाएगी
  • विदेशी खिलाड़ियों को भी साइन करने की अनुमति होगी

विदेशी खिलाड़ियों की भागीदारी से टूर्नामेंट का स्तर और अधिक प्रतिस्पर्धी होने की उम्मीद है।

इंटरनेशनल खिलाड़ियों से मिलेगा खास अनुभव

BCB का मानना है कि अगर वर्ल्ड क्रिकेट की टॉप खिलाड़ी WBPL में हिस्सा लेती हैं, तो स्थानीय खिलाड़ियों को उनके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और अनुभव सीखने का मौका मिलेगा। इससे बांग्लादेश में महिला क्रिकेट की गुणवत्ता में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

WBPL गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष नियुक्त

BCB (Bangladesh Cricket Board) की निदेशक और महिला विंग की चेयरपर्सन रुबाबा डोवला को WBPL गवर्निंग काउंसिल की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में इस लीग को सफल बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। विमेंस बांग्लादेश प्रीमियर लीग (WBPL) का आगाज देश की महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक कदम है। यह न केवल खिलाड़ियों को पेशेवर मंच देगा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टीम की तैयारी को भी मजबूत करेगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version