Thursday, February 12

IND vs NAM: भारतीय टीम को नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले बड़ी खुशखबरी मिली है। क्यूंकि अब उनके विस्फोटक सलामी वल्लेबाज अभिषेक शर्मा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वहीं अब क्या वह नीमीबिया के खिलाफ मैच खेलेंगे इस बात को लेकर अभी भी बड़ा सवाल बना हुआ है।

भारतीय क्रिकेट टीम और नामीबिया क्रिकेट टीम के बीच आज गुरुवार 12 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मुकाबला खेला जाने वाला है। लेकिन उससे पहले ही टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती होना पड़ गया था। लेकिन अब वह हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं।

अभिषेक शर्मा को मिली अस्पताल से छुट्टी :-

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

इस बीच हम आपको बता देना चाहते हैं कि बीते मंगलवार से ही अभिषेक शर्मा हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनको पेट में संक्रमण होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन उस समय उनकी तबीयत इतनी गंभीर थी कि नामीबिया के खिलाफ उनके मैच खेलने पर भी सवाल बना हुआ था। इस बीच आ रही मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभिषेक की सेहत में गिरावट आई है।

अभिषेक शर्मा को पेट में हुआ था इंफेक्शन :-

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

भारत के विस्फोटाल सलामी बल्लेबाज अभिषेक टीम के ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे। वहीं इससे पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने बताया था कि अभिषेक को ‘स्टमक अपसेट’ की समस्या है। लेकिन बाद में पता चला था कि यह सामान्य पेट का दर्द नहीं, बल्कि इंफेक्शन है। इसके चलते हुए ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आज 7 बजे खेला जाएगा भारत-नामीबिया का मैच :-

Abhishek Sharma
Abhishek Sharma

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच मैच आज शाम 7:00 बजे से खेला जाने वाला है। वहीं इस मैच में अगर अभिषेक शर्मा नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह पर संजू सैमसन टीम इंडिया की पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

भारत और नामीबिया टीम का स्क्वाड इस प्रकार है :-

भारत का स्क्वाड : ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

नामीबिया का स्क्वाड : गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), ज़ेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज़, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जे जे स्मिट, जान फ्राइलिनक, लॉरेन स्टीनकैंप, मालन क्रूगर, निकोल लोफ्टी-ईटन, जैक ब्रासेल, बेन शिकोंगो, जेसी बाल्ट, डायलन लीचर, डब्ल्यूपी मायबर्ग, मैक्स हेंगो, टीआर: अलेक्जेंडर वोल्शेंक.

र्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version