Monday, February 2

INDW vs SAW Final: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम को बीती रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में हराकर वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में मेजबान भारतीय टीम ने 5 विकेट शेष रहते हुए जीत हासिल की थी। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को काफी मेहनत भी करनी पड़ी है।

क्योंकि इस मैच में 7 बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम के सामने 339 रनों का पहाड़नुमा लक्ष्य खड़ा कर दिया था। इसके बाद बल्लेबाज जेमिमा रॉड्रिग्स ने नाबाद 127 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं इस मैच में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 89 रनों का योगदान दिया था। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद अब टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के खिलाफ मैच खेलना है। वहीं आइए जानते हैं कि यह मैच कब और कहां खेला जाएगा।

इस दिन खेला जाएगा INDW vs SAW फाइनल मैच :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम के बीच महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच आगामी रविवार यानि 2 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं यह महा-मुकाबला भी नवी मुंबई के डिवाई पाटिल स्टेडियम में ही खेला जाने वाला है। क्यूंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच यह दूसरा सेमीफाइनल मैच भी यहीं पर खेला गया था।

Indian women cricket team
Indian women cricket team

इसके अलावा विश्वकप के इतिहास में टीम इंडिया को तीसरी बार इसका फाइनल मैच खेलने का मौका मिलने वाला है। वहीं इससे पहले साल 2005 और 2017 में भी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इसका फाइनल मैच खेला था। तब टीम इंडिया को इन दोनों ही बार हार का सामना करना पड़ा था। इसके चलते हुए इन दोनों ही बार भारतीय टीम को इस ट्रॉफी से महरूम रहना पड़ा था।

इस बार मिलेगा नया विश्व चैंपियन :-

indian women cricket team
image source via getty images

इस बीच हम यहां पर आपको बता देना चाहते हैं कि आगामी 2 नवंबर को महिला क्रिकेट को नया चैंपियन मिलने वाला है। क्यूंकि अभी तक भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। वहीं अभी तक महिला वर्ल्ड कप के 12 संस्करण खेले जा चुके हैं। इनमें से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार खिताब पर कब्ज़ा किया है। जबकि इंग्लैंड की महिला टीम ने 4 बार यह खिताब जीता है। वहीं साल 2000 में न्यूज़ीलैंड की महिला टीम ने भी इसका एक बार खिताब जीता था।

कितने बजे शुरू होगा यह फाइनल मैच :-

indian women cricket team
image source via getty images

महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। वहीं इस मैच के शुरू होने से ठीक आधे घंटे पहले टॉस की प्रक्रिया की जाएगी। इसके अलावा आप सभी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टीम के बीच होने वाले इस महा-मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉट-स्टार पर लाइव देख सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version