Women’s ICC T20 Rankings: आईसीसी ने नई टी20 रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ ही सलामी बल्लेबाज शैफाली वर्मा को बल्लेबाजी रैंकिंग में फायदा मिला है। इसके अलावा स्मृति मंधाना अभी भी आईसीसी रैंकिंग में भारत की नंबर वन बल्लेबाज हैं। भारतीय टीम की अभी हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज समाप्त हुई थी।

Women’s ICC T20 Rankings इस टी 20 सीरीज में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के लिए आईसीसी ने इन दोनों को ईनाम दिया है। इस तरह से अब हरमनप्रीत कौर आईसीसी टी20 रैंकिंग में अब 12वें स्थान पर जबकि शेफाली वर्मा अब 15वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

Women’s ICC T20 Rankings इस बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब हरमनप्रीत कौर तीन पायदान आगे बढ़ी है। इसी के साथ अब हरमनप्रीत कौर के टोटल 613 रेटिंग अंक हो गए हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई सीरीज के बाद अब भारत की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को भी दो अंकों का फायदा हुआ है। अब शेफाली, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर और इंग्लैंड की डैनी वायट के साथ 15वें स्थान पर पहुंच गई है।
Women’s ICC T20 Rankings स्मृति मंधाना 5वें नंबर पर कायम :-
Women’s ICC T20 Rankings दक्षिण अफ्रीका की सीरीज के बाद अभी भी भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं। इसी के साथ मंधाना अब भी भारतीय महिला खिलाड़ियों में शीर्ष पर बनी हुई हैं। स्मृति मंधाना को जून में ही आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड भी मिला था।

Women’s ICC T20 Rankings दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हुई टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 46 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद उन्होंने आखिरी मुकाबले में नाबाद 54 रन ठोके थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे और टेस्ट में भी उनके बल्ले से रनों की बरसात हुई थी।

Women’s ICC T20 Rankings इसके अलावा आईसीसी की जारी ताजा रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी पहले पायदान पर बानी हुई है जबकि तहलिया मैक्ग्रा दूसरे पायदान पर है। वहीं गेंदबाजों की सूचि में भारत की अनुभवी गेंदबाज दीप्ति शर्मा तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। उनके बाद गेंदबाज राधा यादव भी अब आठ पायदान ऊपर चढ़कर 15वें स्थान पर पहुंच गई है।

Women’s ICC T20 Rankings इसके अलावा भारत की तेज गेंदबाज पूजा वस्त्राकर भी अब छह पायदान ऊपर चढ़कर 23वें स्थान पर पहुंच गई है। जबकि भारतीय गेंदबाज श्रेयंका पाटिल भी अब नौ पायदान ऊपर चढ़कर 60वें स्थान पर पहुंच गईं हैं। इस बार जारी की गई रैंकिंग में इंग्लैंड की स्पिनर सारा ग्लेन ने कुल 768 अंक हासिल किए है।
Women’s ICC T20 Rankings इसी के साथ अब सारा ग्लेन ने दूसरा स्थान हासिल किया है। क्यूंकि इंग्लैंड की स्पिन गेंदबाज सारा ग्लेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के चार मैचों में कुल आठ विकेट लिए थे। इसी के साथ अभी भी वो दूसरे स्थान पर ही मौजूद है। जबकि उनके साथ उन्हीं के देश की साथी खिलाड़ी सोफी एक्लेस्टोन पहले स्थान पर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: यूरो कप 2024 में फाइनल में हार के बाद इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, कोच गैरेथ साउथगेट ने छोड़ा साथ

