Tuesday, August 12

India Schedule Womens ODI World Cup 2025: आईसीसी ने महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत आगामी 30 सितंबर से होने वाली है। इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। आईसीसी महिला ODI वर्ल्ड कप 2025 के पहले मैच में भारत और श्रीलंका की भिड़ंत होने वाली है। वहीं इस बार श्रीलंका के अलावा भारत भी वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाला है। तभी तो इस बार टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप जीतने का सुनहरा मौका होगा। आइए इस वर्ल्ड कप में भारत के मैच कब और कहां खेले जाएंगे, वो भी जान लेते हैं।

ऐसा है भारत का वर्ल्ड कप शेड्यूल :-

भारतीय महिला क्रिकेट टीम आगामी 30 सितंबर से श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलकर वनडे वर्ल्ड कप में अपने अभियान की शुरुआत करने वाली है। इसके बाद फिर आगामी 5 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीम एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

इसके बाद भारतीय महिला टीम अपना तीसरा मैच में 9 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। जबकि आगामी 19 अक्टूबर को भारतीय टीम इंग्लैंड की टीम से मैच खेलने वाली है। इसके बाद फिर आगामी 23 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी लीग मैच में भारत का सामना बांग्लादेश की टीम से होने वाला है।

ऐसा है भारतीय टीम का फुल शेड्यूल :-

30 सितंबर- भारत बनाम श्रीलंका

5 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान

9 अक्टूबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

12 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया

19 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड

23 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड

26 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश

इसके अलावा महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल मैचों का शेड्यूल सेमीफाइनलिस्ट टीमों के आधार पर किया जाएगा। इस बार पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में आयोजित किया जा सकता है। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा सकता है। इसके अलावा फाइनल के लिए अभी तक कोई वेन्यू तय नहीं किया गया है। वहीं इस बार टीम इंडिया फाइनल में पहुंचती है तो यह मैच भारत में ही खेला जा सकता है।

भारतीय महिला टीम ने नहीं जीता है वनडे वर्ल्ड :-

Indian women's cricket team
Indian women’s cricket team

भारतीय महिला टीम का अभी तक वनडे वर्ल्ड कप में प्रदर्शन काफी खराब रहा है। क्यूंकि भारतीय टीम ने अभी तक इसका एक भी खिताब नहीं जीता है। वहीं अभी तक साल 1973 से लेकर कुल 12 बार महिला वनडे वर्ल्ड कप खेला जा चुका है। लेकिन इस दौरान भारतीय टीम केवल 2 बार ही फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही है। टीम इंडिया साल 2005 और 2017 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी। लेकिन तब दोनों ही बार उनको हार का सामना करना पड़ा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version