Tuesday, June 23

Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज मंगलवार, 23 जून 2026 को 21 वां मैच ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच लीड्स शहर में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 11 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं।

इस दौरान हमें पूरी तरह से कंगारू टीम का ही पलड़ा भारी देखने को मिला है। क्यूंकि पाकिस्तान की महिला टीम को इस बीच एक भी जीत नहीं मिली है। वहीं आज यह टीम अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।

PAKW टीम के खिलाफ AUSW का पलड़ा रहा है भारी :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पाकिस्तान की टीम को एक में भी जीत नहीं मिली है।

Australia Women Cricket team
Australia Women Cricket team

जबकि दूसरी तरफ इस दौरान ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने 14 मैच में जीत दर्ज की है। वहीं इन दोनों के बीच खेले गए 2 मैचों का इस बीच कोई भी रिजल्ट नहीं निकल पाया था। इसके अलावा आज इन दोनों के बीच भी हमें एक बार फिर से कंगारू टीम का ही पलड़ा भारी देखने को मिलेगा।

आज इस तरह की हो सकती है PAKW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में पाकिस्तान महिला टीम को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था तब उस मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाई थी। लेकिन फिर भी आलिया रियाज़ ने 26 रन की पारी खेली थी। जबकि गेंदबजी में भी तब सादिया इकबाल को ही केवल एक विकेट मिला था। आज के इस मैच में कप्तान फातिमा सना पर सभी की नजरें रहने वाली है।

Pakistan women's cricket team
Pakistan women’s cricket team

PAKW टीम की संभावित एकादश :- फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, मुनीबा अली, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब

PAKW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आलिया रियाज, नतालिया परवेज, तूबा हसन, रमीन शमीम

आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है AUSW की टीम :-

महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम को 9 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में कंगारू महिला टीम के लिए कप्तान एलिसा हीली ने 37 रन की पारी खेली थी। जबकि गेंदबाजी में तब एशले गार्डनर ने 4 विकेट लिए थे। वहीं आज के इस मैच में भी उनसे ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Australia Women cricket Team
Australia Women cricket Team

AUSW टीम की संभावित एकादश :- सोफी मोलिनेक्स (कप्तान), निकोला केरी, एशले गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फीबी लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड,

AUSW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- मेगन शुट्ट, लुसी हैमिल्टन, जॉर्जिया वेयरहम, जॉर्जिया वोल

कैसी रहने वाली है आज हेडिंग्ले स्टेडियम की पिच :-

इंग्लैंड के लीड्स में स्थित हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड की पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। क्यूंकि इस पिच पर नई गेंद से तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल और स्विंग मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए बेहतर हो जाती है। इसके चलते हुए बाद में यहां पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

Headingley Cricket Stadium
Headingley Cricket Stadium

इसके अलावा इस पिच पर शुरुआती ओवर निकल जाने और गेंद पुरानी हो जाने के बाद बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट खेलना शुरू कर देते हैं। इसके अलावा जैसे-जैसे पिच पुरानी होती है और विकेट थोड़ा धीमा हो जाता है। जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न और उछाल मिलने लग जाता है। इसके अलावा यहां पर टी20 का सर्वोच्च टीम स्कोर 240/4 है। जो यॉर्कशायर की टीम ने साल 2021 में लीसेस्टरशायर के खिलाफ बनाया था। इस मैदान पर कप्तान टॉस जीतकर अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं।

कैसा रहेगा आज हेडिंग्ले का मौसम :-

भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 23 जून को हेडिंग्ले में हल्के बादलों और धूप के मिश्रण के साथ काफी सुहावना रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर मैच में बारिश का कोई भी खलल नहीं देखने को मिलेगा।

कब और कहां देखें यह मैच :-

ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 21 जून को हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10:30 बजे होने वाला है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version