US Open Badminton: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उभरती हुई स्टार तन्वी शर्मा आज से शुरू होने वाले यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करने वाले हैं। क्यूंकि आज मगलवार से यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। इसके अलावा आइए जानते हैं कि भारत का कौन सा खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में किसके खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने वाला है।
लक्ष्य सेन और तन्वी शर्मा करेंगी भारत की अगुआई :-
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और उभरती हुई स्टार तन्वी शर्मा आज से शुरू होने वाले यूएस ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की चुनौती की अगुआई करने वाले हैं।

वहीं इस प्रतियोगिता के एकल में कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी चुनौती पेश करने वाले हैं। इनमें पुरुष वर्ग में किदाम्बी श्रीकांत भी शामिल हैं। जबकि महिला वर्ग में कुल सात भारतीय खिलाड़ी एकल में चुनौती पेश करती हुई दिखाई देंगी।
लक्ष्य सेन को मिली है दूसरी वरीयता :-
इस मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में 14वें स्थान पर काबिज लक्ष्य सेन को इस टूर्नामेंट के लिए दूसरी वरीयता दी गई है। इस प्रतियोगिता के पहले दौर में उनका मैच बेल्जियम के जूलियन कैरागी से होने वाला है। क्यूंकि इस महीने की शुरुआत में ही इंडोनेशिया ओपन में पहले दौर में बाहर होने के बाद लक्ष्य वापसी करने के लिए अब पूरी तरह से तैयार हैं। जबकि पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत भी अपना पहला मैच चीनी ताइपे के लियाओ झूओ-फू के खिलाफ खेलने वाले हैं।

इसके अलावा भारत के एक अन्य खिलाड़ी सानीथ दयानंद का पहला मैच जापान के चौथी वरीयता प्राप्त युदाई ओकिमोतो से होने वाला है। उनके अलावा इस बार एस शंकर मुथुसामी सुब्रमणियन ने भी मुख्य ड्रॉ में अपनी जगह बना ली है। वहीं अब उनका मुकाबला क्वालिफायर से होने वाला है। इसके अलावा महिला वर्ग में पांचवीं वरीयता प्राप्त तन्वी शर्मा और छठी वरीयता प्राप्त देविका सिहाग भी इस समय विश्व रैंकिंग में क्रमशः 32वें और 34वें स्थान पर मौजूद हैं। इस प्रतियोगिता के पहले दौर में तन्वी शर्मा का मैच जर्मनी की यवोन ली के साथ होने वाला है। जबकि देविका का सामना पेरू की इनेस लूसिया कैस्टिलो सालाजार से होने वाला है।

इसके अलावा विश्व रैंकिंग में 51वें स्थान पर काबिज अनमोल खरब पहले दौर में बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से अपना मैच खेलने वाले हैं। जबकि रक्षिता श्री एस का पहले दौर में सामना क्वालिफायर से होने वाला है। इस बीच वह अगर आगे बढ़ती हैं तो अगले दौर में उनको कनाडा की शीर्ष वरीयता प्राप्त मिशेल ली का सामना करना पड़ सकता है। इसक अलावा श्रीयांशी वलीशेट्टी अपना पहला मैच कनाडा की राहेल चान के खिलाफ खेलने वाली हैं। जबकि तान्या हेमंत का सामना जापान की तीसरी वरीयता प्राप्त रिको गुंजी से होने वाला है। वहीं इस बार आकर्षी कश्यप का पहले दौर में सामना चीनी ताइपे की तुंग सिउ-टोंग से होने वाला है।
युगल वर्ग में त्रीसा-गोपीचंद पेश करेंगे चुनौती :-

इसके अलावा महिला युगल वेग में भारत की तरफ से त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद ही अपनी चुनौती पेश करने वाली हैं। इस प्रतियोगिता में उनका पहला मैच स्पेन की पाउला लोपेज और लूसिया रोड्रिगेज़ की जोड़ी से होने वाला है। जबकि पुरुष युगल के ड्रॉ में इस बार कोई भी भारतीय जोड़ी शामिल नहीं है। इसके अलावा इस बार मिश्रित युगल में सातवीं वरीयता प्राप्त ध्रुव रावत और मनीषा का पहला मैच इंडोनेशिया के विरावन इहसान आदम और सेरेना कानी से होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।





