Tuesday, June 23

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, जिसे आमतौर पर ‘लॉर्ड्स’ के नाम से जाना जाता है। यह सेंट जॉन्स वुड में स्थित है। यह जगह ऐतिहासिक रूप से मिडलसेक्स में थी लेकिन अब वेस्टमिंस्टर शहर का हिस्सा है। इस ग्राउंड का नाम इसके संस्थापक थॉमस लॉर्ड के नाम पर रखा गया था।

इस मैदान का मालिकाना हक मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के पास है। यह मिडलसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB), ICC यूरोप और अगस्त 2005 तक इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का होम ग्राउंड रहा था। लॉर्ड्स को क्रिकेट का मक्का भी कहा जाता है। इस ग्राउंड पर दुनिया के कई ऐतिहासिक फाइनल मुकाबले भी खेले गए हैं। लॉर्ड्स में दुनिया का सबसे पुराना स्पोर्ट्स म्यूज़ियम भी मौजूद है।

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन की मुख्य जानकारी

नाम: लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड

स्थान: लंदन, इंग्लैंड

स्थापना: 1814 (वर्तमान लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)

दर्शक क्षमता: 31,100

पहला टेस्ट मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (21–23 जुलाई 1884)

पहला वनडे मैच: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (26 अगस्त 1972)

पहला T20I मैच: इंग्लैंड बनाम नीदरलैंड्स (5 जून 2009)

पहला महिला वनडे: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (4 अगस्त 1976)

पहला महिला T20I: इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंड (21 जून 2009)

पवेलियन छोर: नर्सरी एंड, पवेलियन एंड

होम टीम: इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB)

Lord’s Cricket Ground, London Pitch Report

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है। इस ग्राउंड की सबसे बड़ी खासियत यहां का स्लोप है जो कि लगभग 8 फीट से ज्यादा है। इस स्लोप की वजह से ही बल्लेबाजों को बैलेंस बनाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

अगर स्लोप साइड से गेंदबाजी की जा रही हो तो फिर बॉल काफी ज्यादा अंदर आती है और अगर उसके विपरीत बॉलिंग हो तो फिर गेंद बाहर या फिर सीधी रहने के ज्यादा चांस रहते हैं। इसकी वजह से ही गेंदबाजों को काफी ज्यादा सीम मूवमेंट मिलती है और उसके साथ असमान उछाल भी बल्लेबाजों को काफी ज्यादा परेशान करता है।

यहां पर बहुत ज्यादा हाई स्कोरिंग मैच नहीं होते हैं बल्कि एवरेज स्कोर ही देखने को मिलते है को अक्सर डिफेंड भी हो जाते हैं। लॉर्ड्स की स्क्वायर बाउंड्री काफी छोटी है और आउटफील्ड बहुत तेज हैं लेकिन उसके बाद भी बल्लेबाजों को मुश्किल आती है।

रात के मैचों में ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।

टॉस– टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी।

नई बॉल से बॉलर्स को थोड़ी स्विंग।

स्लोप बड़ी समस्या।

बॉलर फ्रेंडली विकेट।

एवरेज स्कोर- 152

1st इनिंग एवरेज स्कोर- 159

2nd इनिंग एवरेज स्कोर– 151

टोटल चेज करने वाली टीम की जीत– 9

टोटल डिफेंड करने वाली टीम की जीत- 11

हाईएस्ट स्कोर– 219/1 इंग्लैंड विमेंस बनाम श्रीलंका विमेंस (2026)

लोएस्ट स्कोर- 122/6 वेस्टइंडीज विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

हाईएस्ट टोटल चेज– 127/4 इंडिया विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2025)

लोएस्ट टोटल डिफेंडेड- 150/3 इंग्लैंड विमेंस बनाम इंग्लैंड विमेंस (2012)

Most Asked FAQs

1. टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल में हाईएस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन में हाईएस्ट टोटल 219 रन है, जो कि इंग्लैंड ने श्रीलंका विमेंस के खिलाफ बनाया था।

2. टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन में लोवेस्ट टोटल?

टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन में लोवेस्ट टोटल का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मात्र 122 रन बनाए थे।

3. टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन में हाईएस्ट टोटल चेज?

टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन में हाईएस्ट टोटल चेज 127 रन का है, जो कि इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ किया था।

4. टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, ब्रिस्टल की विकेट किसके लिए मददगार है?

टी20 इंटरनेशनल में लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लन्दन की विकेट बॉलिंग फ्रेंडली है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version