Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज वीरवार, 25 जून 2026 को 24 वां मैच साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा।
इसके अलावा इन दोनों टीमों के बीच अभी तक केवल 1 ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेला गया है। वहीं आज इस मैच को जीतकर दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम अपनी पकड़ को और भी मजबूत करना चाहेगी। जबकि नीदरलैंड की टीम आज बड़ा उलटफेर करने के इरादे से उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
NEDW टीम के खिलाफ SAW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया है। इस एकमात्र मैच में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका महिला टीम को जीत हासिल हुई थी।

जबकि नीदरलैंड महिला टीम को इस दौरान केवल हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में इन दोनों टीमों के बीच हमें कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
आज इस तरह की हो सकती है NEDW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में नीदरलैंड महिला टीम को 115 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था तब उस मैच में नीदरलैंड टीम की तरफ से वायलेट वाटेनबर्ग ने 22 और हेल्मियन रामबाल्डो ने 20 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज तब नहीं चल पाई थी। जबकि गेंदबजी में तब कोई भी गेंदबाज विकेट नहीं ले पाई थी। आज के इस मैच में नीदरलैंड की टीम को अपने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

NEDW टीम की संभावित एकादश :- बैबेट डी लीडे (कप्तान), कैरोलिन डी लैंग, फ्रेडरिक ओवरडिज्क, हन्ना लैंडहीर, हीथर सीजर्स, लारा लीमहुइस, मायरथे वान डेन राड, रोजाली लॉरेंस, सान्या खुराना, सिल्वर सीजर्स, स्टर्रे कालिस
NEDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आइरिस ज्विलिंग,इसाबेल वान डेर वोनिंग, फेबे मोल्केनबोअर, रॉबिन रिजके
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है SAW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में नीदरलैंड महिला टीम के खिलाफ खेले गए अपने पिछले मैच में साउथ अफ्रीका महिला टीम को 115 रन की बड़ी जीत मिली थी। तब उस मैच में अफ्रीका टीम की तरफ से शैंड्रे फ्रिट्ज़ ने 116 रन की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जबकि अन्य बल्लेबाज त्रिशा चेट्टी ने 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में तब मसाबाता क्लास और जाना नेल ने 2-2 विकेट लिए थे। आज के इस मैच में अफ्रीका की टीम को अपनी कप्तान से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

SAW टीम की संभावित एकादश :- लॉरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), ताज़मिन ब्रिट्स, नादिन डी क्लार्क, शबनीम इस्माइल, मारिजाने कप्प, अयाबोंगा खाका, सुने लुस, कायला रेनेके, क्लो ट्रायॉन, डेन वैन नीकेर्क, एनेरी डर्कसन।
SAW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सिनालो जाफ्ता, कराबो मेसो, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने
कैसी रहने वाली है आज ब्रिस्टल स्टेडियम की पिच :-
इंग्लैंड के काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बेहद मददगार मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच सपाट होती है। इसको सीट यूनिक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा इस स्टेडियम पर बाउंड्री छोटी और तेज आउटफील्ड के कारण यहाँ हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। लेकिन यहां पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है और खेल आगे बढ़ने पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती है।

इसके अलावा इस मैदान पर गेंद बल्ले पर बहुत अच्छी तरह से आती है, जिससे शॉट खेलना आसान हो जाता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। वहीं इस मैदान की पिच सपाट होने के चलते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करते हैं। जबकि इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 से 175 रन के बीच रहता है। इसके अलावा यहां पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है।
कैसा रहेगा आज ब्रिस्टल का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज वीरवार, 25 जून को ब्रिस्टल में अत्यधिक गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल नहीं डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम और नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज वीरवार, 25 जून को इंग्लैंड के ब्रिस्टल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज रात 10:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







