Saturday, June 20

WIW vs SCOW मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला वेस्टइंडीज विमेंस और स्कॉटलैंड विमेंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 जून को साउथैंपटन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।

दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ हेली मैथ्यूज की कप्तानी वाली WIW है, तो दूसरी तरफ कैथरीन ब्रूस की अगुवाई में SCOW जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज WIW vs SCOW मैच में कौन जीतेगा।

WIW vs SCOW में कौन टीम हैं आगे?

कुल मैच: –

वेस्टइंडीज विमेंस जीती: –

स्कॉटलैंड विमेंस जीती:

नो रिजल्ट: 0

WIW vs SCOW: द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड, साउथैंपटन पिच रिपोर्ट

रोज बाउल ग्राउंड की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार होती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए स्विंग होती है लेकिन उसके बाद स्विंग खत्म हो जाती है और फिर गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है। यहीं नहीं छोटी स्क्वायर बाउंड्री का फायदा भी बल्लेबाजों को मिलता है। लाल मिट्टी की विकेट होने के कारण बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। यह दुनिया की सबसे फ्लैट विकेट में से है। इसलिए यहां पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

पहली पारी का औसत स्कोर– 161

दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 154

WIW vs SCOW: संभावित प्लेइंग XI

वेस्टइंडीज संभावित प्लेइंग 11:हेली मैथ्यूज़ (कप्तान), कियाना जोसेफ, शेमेन कैंपबेल (विकेटकीपर), डिएंड्रा डॉटिन, जहज़ारा क्लैक्सटन, जैनिलिया ग्लासगो, आलिया एलीन, ज़ैदा जेम्स, शॉनिशा हेक्टर, अफी फ्लेचर और करिश्मा रामहरैक।

स्कॉटलैंड संभावित प्लेइंग 11: डार्सी कार्टर, कैथरीन फ्रेजर, कैथरीन ब्राइस (कप्तान), सारा ब्राइस (विकेटकीपर), मेगन मैककॉल, ऐल्सा लिस्टर, प्रियानाज़ चटर्जी, रेचल स्लेटर, किर्स्टी गॉर्डन, क्लोए एबेल और गैब्रिएला फॉन्टेनला।

WIW vs SCOW: कौन जीतेगा आज का मैच?

पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी और भी आसान हो जाती है।

इस टूर्नामेंट में WIW की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन SCOW के पास भी कुछ अच्छी खिलाड़ी मौजूद हैं जो कि मैच का रुख बदल सकती हैं।

आज के WIW vs SCOW मुकाबले में किसी भी टीम के पास होम एडवांटेज नहीं है। साउथैंपटन में शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है और वेस्टइंडीज विमेंस के पास काफी अच्छा तेज गेंदबाजी अटैक है जो कि किसी भी पिच पर अच्छा कर सकता है जबकि, स्कॉटलैंड के पास भी ठीक ठाक तेज गेंदबाज है।

वेस्टइंडीज की गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी बहुत अच्छी है। जबकि, स्कॉटलैंड की टीम विंडीज़ की तुलना में काफी कमजोर है और उनके पास ऐसे खिलाड़ी नहीं है जो कि वेस्टइंडीज से मैच छीन सकें। इसलिए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के जीतने के चांस है।

मैच विनर: WIW

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version