महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। महिला विश्व कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को हो चुकी है, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम अन्य सभी सात टीमों के खिलाफ ग्रुप स्टेज में एक-एक मैच खेलेगी, जिसमें से शीर्ष चार टीमें नॉकआउट चरण में पहुंचेंगी। भारतीय महिला टीम अपना पहला विश्व कप खिताब जीतने की तैयारी में है। सभी फैंस की निगाहें कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना और युवा हरलीन देओल पर होंगी।
महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के एडवर्टाइजमेंट मूल्य में वृद्धि
फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, महिला वर्ल्ड कप 2025 अपने विज्ञापन से बड़ी कमाई कर सकता है। इस बार विज्ञापन आय 2022 की तुलना में लगभग 70% बढ़ सकता है। इसका मुख्य कारण महिला प्रीमियर लीग (WPL) की सफलता और भारत में टूर्नामेंट का आयोजन हो सकता है। स्पॉन्सरशिप दरें भी 2022 की तुलना में 40-50% ज्यादा हैं। टाइटल स्पॉन्सरशिप का अनुमानित मूल्य 25 से 35 करोड़ है और को-स्पॉन्सरशिप राशि 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन की दर 400-500 रुपये प्रति हजार व्यूज तय की गई हैं। त्योहारों इस मौसम और पेंट, होम डेकोर, एफएमसीजी, आभूषण और ई-कॉमर्स जैसी कंपनियों की ज्यादा मांग की वजह से विज्ञापन पहले ही तेजी से बिक चुके हैं। भारत के मैचों के लिए लगभग 70-75% विज्ञापन स्लॉट पहले ही बिक किए जा चुके हैं, खासकर भारत-पाकिस्तान मैचों में टीवी और ओटीटी विज्ञापनों की कीमतें 25-40% तक बढ़ गई ।
महिला प्रीमियर लीग से व्यावसायिक गति

भारत में महिला प्रीमियर लीग की सफलता ने महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए व्यावसायिक रुचि बढ़ा दी है। WPL ने 130 मिलियन से ज्यादा दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई है, लगभग 110-120 करोड़ रुपये का विज्ञापन राशि इस बार WPL में प्राप्त हुई थी। ब्रॉडकास्टर JioStar के अनुसार, पिछले टी20 महिला विश्व कप ने इसी समय में अन्य कार्यक्रमों की तुलना में दोगुनी दर्शक संख्या जुटाई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि WPL और भारत में 12 साल बाद होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट की वजह से 2025 विश्व कप के ओटीटी दर्शक 2022 की तुलना में 80% तक बढ़ सकते हैं। इस वजह से, 2025 विश्व कप के 97% मैच प्राइम टाइम में दिखाए जाएंगे।
ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 फ्री में कहां देख सकते हैं
अगर आप इस वर्ल्ड कप को फ्री में देखना चाहते हैं, तो उसके लिए भी आपको सुविधा मिल जाएगी। यदि आप अपने फोन में देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार ऐप पर इसका पूरा आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आपको ज़्यादा कुछ करने की ज़रूरत नहीं है। अगर आपने अपने जियो मोबाइल सिम का रिचार्ज करते समय हॉटस्टार ऐप के साथ वाला प्लान लिया है, तो आसानी से पूरा वर्ल्ड कप वैध प्लान तक देख पाएंगे। इसके अलावा, एंड्रॉयड टीवी में भी जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करके ऑनलाइन देख सकते हैं। जियो हॉटस्टार पर आप 5 मिनट तक फ्री लाइव मैच देख सकते हैं।
ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 का लाइव मैच कैसे देखें
आईसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, आईसीसी वीमेंस ODI वर्ल्ड कप का ऑफिशियल पार्टनर भारत में स्टार स्पोर्ट्स है। इस बड़े टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। जियोस्टार के पास क्रिकेट के इस पूरे टूर्नामेंट को दिखाने का लाइसेंस उपलब्ध है। आपको स्टार स्पोर्ट्स 1/एचडी और स्टार स्पोर्ट्स हिंदी/एचडी पर सभी मुकाबले देखने को मिलेंगे। इसके अलावा आप इस वर्ल्ड कप को जियो हॉटस्टार ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं।

