Friday, February 20

महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेज़बानी भारत और श्रीलंका में की जाएगी। इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें शामिल होंगी। इस बार महिला विश्व कप 2025 का आगाज़ 30 सितंबर से होगा, जबकि इसका ख़िताबी फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम एक-दूसरे के खिलाफ सात ग्रुप-स्टेज मैच खेलेगी, जिसमें से टॉप चार टीमें नॉकआउट मुकाबले  में पहुंचेंगी। इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम ऑस्ट्रेलिया है।

ICC वीमेंस वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी 

5. स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज महिला) – 171 रन, वेस्टइंडीज़ बनाम श्रीलंका (2013)

2013 के महिला विश्व कप के एक मैच में, वेस्टइंडीज़ की स्टेफनी टेलर ने श्रीलंका के खिलाफ 137 गेंदों में 18 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 171 रन बनाए। उनके साथ किशोना नाइट (44 रन), डिएंड्रा डॉटिन (50 रन), और कप्तान मेरिसा एगुइलेरा (47 रन नाबाद) ने भी अच्छा खेला। वेस्टइंडीज़ ने 50 ओवर में 368 रन बनाए और मैच 209 रनों से जीत लिया।

4. हरमनप्रीत कौर (भारत )- 171* रन, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (2017)

2017 महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में, हरमनप्रीत कौर ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 115 गेंदों में नाबाद 171 रन बनाए। उन्होंने 20 चौके और 7 छक्के लगाए। भारत ने 42 ओवर में 281 रन बनाए और 36 रनों से मैच जीत लिया।

3. चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड )- 173* रन, इंग्लैंड बनाम आयरलैंड (1997)

1997 के महिला विश्व कप में, इंग्लैंड की ओपनर चार्लोट एडवर्ड्स ने आयरलैंड के खिलाफ 155 गेंदों पर नाबाद 173 रन बनाए। उन्होंने 19 चौके लगाए। इंग्लैंड ने 324 रन बनाए और 208 रनों से जीत दर्ज की।

2. चमारी अथापथु (श्रीलंका )- 178* रन, श्रीलंका बनाम ऑस्ट्रेलिया (2017)

2017 के एक मैच में, श्रीलंका की चमारी अथापथु ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 143 गेंदों में नाबाद 178 रन बनाए। उन्होंने 22 चौके और 6 छक्के मारे। श्रीलंका ने 257 रन बनाए, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने मैच 8 विकेट से जीत लिया।

1. बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया )- 229* रन, ऑस्ट्रेलिया बनाम डेनमार्क (1997)

1997 में, ऑस्ट्रेलिया की कप्तान बेलिंडा क्लार्क ने डेनमार्क के खिलाफ नाबाद 229 रन बनाए। यह महिला विश्व कप का पहला और अब तक का इकलौता दोहरा शतक है। उन्होंने 155 गेंदों पर 22 चौके लगाए। ऑस्ट्रेलिया ने 412 रन बनाए और डेनमार्क को सिर्फ 49 रन पर ही ऑल आउट कर दिया।

सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली टॉप 5 महिला खिलाड़ियों की सूची

खिलाड़ी (टीम) रन बनाए विपक्ष कार्यक्रम का स्थान वर्ष
बेलिंडा क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया महिला) 229*  डेनमार्क  मुंबई 1997
चमारी अथापथु (श्रीलंका महिला) 178*  ऑस्ट्रेलिया  ब्रिस्टल 2017
चार्लोट एडवर्ड्स (इंग्लैंड महिला) 173*  आयरलैंड  पुणे 1997
हरमनप्रीत कौर (भारतीय महिला) 171*  ऑस्ट्रेलिया  डर्बी 2017
स्टेफनी टेलर (वेस्टइंडीज महिला) 171  श्रीलंका  मुंबई 2013

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version