Saturday, February 21

Google News Sports Digest Hindi

World Test Championship: साल 2019 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर अभी तक भारत को 14 टेस्ट मैचों में हार मिली है। वहीं हर दो साल बाद इस टूर्नामेंट का नया चक्र शुरू हो जाता है। तभी तो अभी इस टूर्नामेंट (World Test Championship) का साल 2023-25 चक्र खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने अभी तक इस टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में 49 मुकाबले खेले है।

indian cricket team
image source vis getty images

इन खेले गए 49 मैचों में भारतीय टीम को 30 मुकाबलों में जीत मिली है। जबकि 14 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन इन हारे हुए मुकाबलों में भी कई भारतीय खिलाड़ियों ने काफी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं आज हम आपको वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में भारत के हारे हुए मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले 5 बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं।

World Test Championship सरफराज खान- 150 रन :-

Irani Cup 2024: सरफराज खान ने जड़ा दोहरा शतक, मुंबई ने खड़ा किया 536 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर
image source vis getty images

इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में भारत के हारे हुए मुकाबले में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अब भारतीय खिलाड़ी सरफराज खान के नाम दर्ज हो गया है। क्यूंकि सरफराज खान ने बेंगलुरु टेस्ट की दूसरी पारी में भारत के लिए 150 रनों की पारी खेली थी। इस टेस्ट मैच में पहली पारी में भारतीय टीम केवल 46 रनों पर ही आल आउट हो गई थी। जिसके चलते हुए भारतीय टीम इस मुकाबले को 8 विकेट से हार गई थी।

ऋषभ पंत- 146 रन :-

Rishabh Pant
image source vis getty images

साल 2021 में टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम ने इंग्लैंड का दौरा किया था। इस टेस्ट सीरीज का एक मुकाबला साल 2022 में बर्मिंघम में खेला गया था। तब इस मुकाबले में विकेट कीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 146 रनों की पारी खेली थी। तब इस मुकाबले को इंग्लैंड की टीम ने जीत कर अपने नाम कर लिया था।

रविंद्र जडेजा- 104 रन :-

Ravindra Jadeja - Most Test Wickets For India
Ravindra Jadeja – Most Test Wickets For India

तब इस टेस्ट मैच में ही भारत के लिए रविंद्र जडेजा और ऋषभ पंत ने एक ही पारी में शतक लगाया था। रविंद्र जडेजा ने 7वें नंबर पर आकर 194 गेंद पर 104 रन बनाए थे। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सिर्फ 284 रन ही बना पाई थी। इस मुकाबले में 100 रनों से ज्यादा की लीड लेने के बाद भी भारतीय टीम इस मुकाबले को हार गई थी।

केएल राहुल- 101 रन :-

Gautam Gambhir Backs KL Rahul Despite His Poor Form
Gautam Gambhir Backs KL Rahul Despite His Poor Form

साल 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। तब भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका की टीम के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला केपटाउन में खेला गया था। तब इस मुकाबले में भारत के लिए खेलते हुए बल्लेबाज केएल राहुल ने 101 रन बनाए थे। लेकिन फिर भी भारतीय टीम इस मुकाबले को एक पारी और 32 रन से हार गया था।

ऋषभ पंत- 100* रन :-

Ind vs NZ: BCCI dropped Rishabh Pant on the third day of Bengaluru Test
Ind vs NZ: BCCI dropped Rishabh Pant/ Getty Images

इस मामले में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का नाम दो बार आता है। क्यूंकि साल 2021-22 में भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर थी। तब इस दौरे के तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम के लिए दूसरी पारी में ऋषभ पंत ने 100 रन बनाए थे। तब भारतीय टीम का कुल स्कोर 198 रन था। वहीं इस मुकाबले को साउथ अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 212 रन बनाकर जीत लिया था। उस समय यह कप्तान के रूप में विराट कोहली का अंतिम मुकाबला था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version