वीमेंस प्रीमियर लीग के मेगा ऑक्शन में दीप्ति शर्मा दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। यूपी वारियर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ में आरटीएम किया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख में ख़रीदा था जिसके बाद यूपी की टीम ने उनके ऊपर राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग किया जिसके बाद दिल्ली ने 3.2 करोड़ की बोली लगाई लेकिन यूपी ने वो मान ली और एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर यूपी की टीम से खेलते हुई दिखेगी।
वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में टॉप 5 सबसे महंगी खिलाड़ी
5. मेल केर (Amelia Kerr)

न्यूज़ीलैंड की युवा खिलाड़ी मेल केर वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की 5वीं सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उनको इस बार मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ में ख़रीदा हैं। उनके आने से एमआई की टीम और ज्यादा मजबूत हो गई हैं। कीवी खिलाड़ी पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में लगातार धमाल मचा रही हैं।
4. नेट सीवर ब्रंट (Nat Sciver Brunt)

इंग्लैंड की धाकड़ खिलाड़ी नेट सीवर ब्रंट को मुंबई इंडियंस ने साल 2023 में 3.2 करोड़ में ख़रीदा था। इस बार भी उन्होंने इंग्लिश ऑलराउंडर को रिटेन किया हैं। उनका प्रदर्शन अभी तक काफी अच्छा रहा हैं और मुंबई को दो खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई हैं।
3. एश्लेह गार्डनर (Asleih Gardner)

ऑस्ट्रलि की दिग्गज ऑलराउंडर एश्लेह गार्डनर वीमेंस प्रीमियर लीग की तीसरी सबसे महंगी खिलाड़ी हैं। उन्हें 2023 में 3.2 करोड़ में ख़रीदा था। इस बार भी गुजरात की टीम ने उनको रिटेन किया हैं। हाल ही में हुए वर्ल्ड कप में भी ऐश का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा था। उन्होंने गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को सेमीफाइनल तक लाने में अहम भूमिका निभाई थी।
2. दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma)

टीम इंडिया की दिग्गज ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं। उन्हें 3.2 करोड़ में यूपी वारियर्स ने टीम में फिर से शामिल किया हैं।
दीप्ति को यूपी वारियर्स ने उन्हें 3.2 करोड़ में आरटीएम किया हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 50 लाख में ख़रीदा था जिसके बाद यूपी की टीम ने उनके ऊपर राइट टू मैच कार्ड का प्रयोग किया जिसके बाद दिल्ली ने 3.2 करोड़ की बोली लगाई लेकिन यूपी ने वो मान ली और एक बार फिर से वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर यूपी की टीम से खेलते हुई दिखेगी। दरअसल, राइट टू मैच (RTM) कार्ड का प्रयोग करने पर सामने वाली टीम जो बोली लगाती हैं उस पर अगर आरटीएम वाली टीम मान जाती हैं तो वो खिलाड़ी उसके पास ही रहता हैं।
1. स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana)

वीमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में सबसे महंगी खिलाड़ी स्मृति मंधाना हैं। स्मृति को पहले सीजन (साल 2023) में ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने में ख़रीदा था। उन्हें 3.4 करोड़ में टीम में शामिल किया था। अभी तक वो इस लीग के इतिहास की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं।
स्मृति को बैंगलोर ने न सिर्फ ख़रीदा था बल्कि टीम का कप्तान भी बनाया था और उनकी कप्तानी में टीम एक बार ख़िताब जीतने में भी सफल हुई थी।
| Sr No | Player Name | Country | Price | Team | Year |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | Smriti Mandhana | India | ₹3.40 Crore | Royal Challengers Bengaluru | WPL 2023 |
| 2 | Deepti Sharma | India | ₹3.20 Crore | UP Warriorz | WPL 2025 |
| 3 | Ashleigh Gardner | Australia | ₹3.20 Crore | Gujarat Giants | WPL 2023 |
| 4 | Nat Sciver-Brunt | England | ₹3.20 Crore | Mumbai Indians | WPL 2023 |
| 5 | Amelia Kerr | New Zealand | ₹3.00 Crore | Mumbai Indians | WPL 2025 |

