Fastest Fifties in WPL: 2023 में पहली बार शुरू हुए वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में अब तक कई बल्लेबाजों की ओर से विस्फोटक पारियाँ देखने को मिली हैं। WPL 2025 के पहले मुकाबले में गुजरात जायंट्स की कप्तान और ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने 37 गेंदों पर 79 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और 25 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इसी मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऋचा घोष ने मात्र 23 गेंदों पर अर्धशतक जड़ते हुए अपनी टीम को जीत दिला दी।

गार्डनर ने इस मुकाबले में 25 गेंदों पर और घोष ने 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर WPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप 7 में एंट्री कर ली। हालांकि, इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा अब तक बना हुआ है, लेकिन पहले स्थान पर इंग्लैंड की एक खिलाड़ी का नाम है।

यहाँ हम आपको WPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली टॉप 6 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

WPL में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली टॉप 6 खिलाड़ी – Fastest Fifties in WPL

7. एश्ले गार्डनर – 25 गेंद

Ashleigh Gardner (Fastest Fifties in WPL)
Ashleigh Gardner (Fastest Fifties in WPL)

गुजरात जायंट्स की कप्तान और अनुभवी ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर ने 14 फरवरी 2025 को वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेले गए WPL 2025 के पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ महज 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने इस मुकाबले में 37 गेंदों पर 3 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 79* रनों की नाबाद पारी खेली।

6. किरण नावगिरे – 25 गेंद

Kiran Navgire (Fastest Fifties in WPL)
Kiran Navgire (Fastest Fifties in WPL)

यूपी वॉरियर्ज की विस्फोटक बल्लेबाज किरण नावगिरे ने 28 फरवरी 2024 को बेंगलुरु में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया था। नावगिरे ने उस मुकाबले में 31 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाते हुए 57 रन बनाए थे।

5. ग्रेस हैरिस – 25 गेंद

Grace Harris (Fastest Fifties in WPL)
Grace Harris (Fastest Fifties in WPL)

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्रेस हैरिस ने 5 मार्च 2023 को यूपी वॉरियर्ज की ओर से खेलते हुए गुजरात जायंट्स के खिलाफ डीवाई पाटिल स्टेडियम में 25 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी। उन्होंने इस मुकाबले में 26 गेंदों पर 7 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 59* रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर टीम को मुश्किल परिस्थितियों से निकालते हुए जीत दिलाई थी।

4. ऋचा घोष – 23 गेंद

Richa Ghosh (Fastest Fifties in WPL)
Richa Ghosh (Fastest Fifties in WPL)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की विस्फोटक बल्लेबाज ऋचा घोष ने 14 फरवरी 2025 को वड़ोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ 27 गेंदों पर 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने मात्र 23 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए अपनी टीम को 202 रनों का टारगेट चेज करने में अहम भूमिका निभाई। घोष को इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

3. हरमनप्रीत कौर – 22 गेंद

Harmanpreet Kaur (Fastest Fifties in WPL)
Harmanpreet Kaur (Fastest Fifties in WPL)

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 4 मार्च 2023 को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में महज 22 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। यह WPL इतिहास का पहला मुकाबला था, जिसमें वह अपनी 30 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत प्लेयर ऑफ द मैच भी चुनी गई थीं।

2. शेफाली वर्मा – 19 गेंद

Shafali Verma (Fastest Fifties in WPL)
Shafali Verma (Fastest Fifties in WPL)

भारतीय युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 11 मार्च 2023 को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जायंट्स के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में फिफ्टी लगाई थी। यह WPL में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा लगाया गया सबसे तेज अर्धशतक है। वर्मा ने उस मुकाबले में 28 गेंदों पर 10 चौकों और 5 छक्कों 76 रनों की पारी खेली थी।

1. सोफिया डंकली – 18 गेंद

Sophia Dunkley (Fastest Fifties in WPL)
Sophia Dunkley (Fastest Fifties in WPL)

इंग्लैंड की बल्लेबाज सोफिया डंकली WPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी हैं। डंकली ने गुजरात जायंट्स की ओर से खेलते हुए 8 मार्च 2023 को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ सिर्फ 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया था। वह उस मुकाबले में 28 गेंदों पर 11 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 65 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच बनी थीं।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version