WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में आज शुक्रवार 30 जनवरी को 19 वां मुकाबला गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में ही खेला जाएगा। वहीं यह मैच आज शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि इस मैच का टॉस आज शाम 6:30 बजे होगा। वहीं आज इस मैच से ही प्लेऑफ की दौड़ और तेज़ हो जाएगी। तभी तो आज इन दोनों टीमों के प्रमुख खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी निगाहें रहने वाली हैं।
क्यूंकि आज के इस मैच में ये दोनों टीमें जीत के इरादे से मैदान में उतरेंगी। इसके चलते हुए आज इन दोनों के बीच यह मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। वहीं इस मैच में एक तरफ गुजरात जायंट्स प्लेऑफ की रेस में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहेगी, तो वहीं मुंबई इंडियंस महिला वापसी करते हुए टॉप-4 में जगह पक्की करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। आइए इस मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में भी जान लेते हैं।
हेड टू हेड रिकार्ड्स :-

विमेंस प्रीमियर लीग में अभी तक गुजरात जाइंट्स महिला क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए मैचों में मुंबई का पलड़ा ही अभी तक भारी रहा है। क्यूंकि इन दोनों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में खेलते हुए सभी को मुंबई इंडियन की टीम ने एकतरफा जीता है। जबकि गुजरात की टीम को इन सभी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन फिर भी आज प्लेऑफ के लिहाज से इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-
कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-
गुजरात जाइंट्स की संभावित प्लेइंग 11 :- बेथ मूनी (विकेटकीपर), डैनी वायट-हॉज, एश्ले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, किम गर्थ, सोफी डिवाइन, कश्वी गौतम, तानुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहैम, रेणुका सिंह।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 :- हेली मैथ्यूज़, यास्तिका भाटिया, नैट सिवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा खेमनार, सायका इशाक, शबनिम इस्माइल, निकोला केरी, संस्कृति गुप्ता।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

