WPL 2026: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 14वां मुकाबला 22 जनवरी 2026 को गुजरात जायंट्स महिला क्रिकेट टीम और यूपी वॉरियर्ज़ महिला क्रिकेट टीम के बीच वडोदरा के BCA स्टेडियम, कोटांबी में खेला जाएगा। वहीं यह मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। इसके अलावा इस मैच में दोनों टीमें बराबर अंको के साथ उतरने वाली हैं। वहीं ये दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करके अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। तभी तो हमें इन दोनों टीमों के बीच एक हाई-वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। इससे पहले आइए पिच रिपोर्ट, मौसम, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, संभावित प्लेइंग-11 के बारे में भी जान लेते हैं।
पिच रिपोर्ट :-

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।
ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-
कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे।

वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।
दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड :-
विमेंस प्रीमियर लीग में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक खेले गए मैचों में गुजरात जायंट्स टीम का दबदबा साफ देखा गया है। क्यूंकि इस लीग में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 7 मैच खेले गए हैं।

इन मैचों में खेलते हुए इनमें से गुजरात की टीम को 4 में जीत मिली है। जबकि यूपी की टीम को केवल 3 में जीत मिली है। लेकिन इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों में से गुजरात की टीम ने 4 में जीत दर्ज की है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI इस प्रकार है :-
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग XI :- बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, ऐशली गार्डनर (कप्तान), कनिका आहूजा, भारती फुलमाली, काशवी गौतम, रेणुका सिंह ठाकुर, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, जॉर्जिया वेयरहैम, तितास साधु
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग XI :-मेग लैनिंग (कप्तान), फोबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), डिआंड्रा डॉटिन, आशा शोभना, सोफी एक्लेस्टोन, शिखा पांडे, क्रांति गौड़
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

