Thursday, January 22

महिला क्रिकेट में महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने जल्द ही अपनी अलग पहचान बना ली है। यह टूर्नामेंट दर्शकों के लिए रोमांचक खेल दिखाने के साथ-साथ युवा क्रिकेटरों के लिए प्रेरणा का भी काम करता है। WPL ने महिला क्रिकेट को देश और दुनिया के बड़े मंच पर लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। महिला प्रीमियर लीग में एक खास पुरस्कार ऑरेंज कैप है, जो उस खिलाड़ी को मिलता है जिसने पूरे सीज़न में सबसे ज्यादा रन अपनी टीम के लिए बनाए हों। इस आर्टिकल में हम कैप विजेता महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएँगे।

ये हैं WPL की ऑरेंज कैप विजेता महिला खिलाड़ी

3. मेग लैन्निंग- WPL 2023 की ऑरेंज कैप विजेता

WPL के पहले सीज़न 2023 में ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैन्निंग ने ऑरेंज कैप अपने नाम की। उन्होंने 9 मैचों में कुल 345 रन बनाए और 49.28 की शानदार औसत बनाई। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी का अंदाज़ उनके स्ट्राइक रेट 139.11 से साफ दिखा। इस दौरान उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ 72 और UP वारियर्स (UPW) के खिलाफ 70 रन की शानदार पारियां खेलीं।

2. एलिसा पेरी- WPL 2024 की ऑरेंज कैप विजेता

RCB की ऑलराउंडर खिलाड़ी एलिस पेरी ने WPL 2024 में ऑरेंज कैप जीती। उन्होंने 9 मैचों में कुल 347 रन बनाए और 69.40 की शानदार औसत के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन किया। साल 2024 में मेग लैन्निंग दूसरे नंबर पर रहीं। उन्होंने 9 पारियों में 331 रन बनाए और साबित किया कि वे महिला क्रिकेट की टॉपबल्लेबाजों में से एक हैं।

1. नैट सिवर-ब्रंट- WPL 2025 की ऑरेंज कैप विजेता

इंग्लैंड की ऑलराउंडर नैट सिवर-ब्रंट ने 10 पारियों में 523 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 152.27 और औसत 65.37 रही। साल 2025 में उनका सबसे बड़ा स्कोर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के पहले मैच में नाबाद 80 रन था। WPL 2025 के फाइनल में उन्होंने 28 गेंदों में 30 रन बनाकर इतिहास रचा और पहली खिलाड़ी बनीं जिन्होंने एक सीजन में 500 से अधिक रन WPL में और कुल 1000 रन पूरे किए। मुंबई इंडियंस ने 15 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स को 8 रनों से हराकर WPL 2025 का खिताब अपने नाम किया था।

WPL सिर्फ महिला खेल को मजबूत नहीं कर रहा है, बल्कि नई खिलाड़ियों को देश और दुनिया के मंच पर खुद को दिखाने का मौका भी दे रहा है। हर सीज़न में नई कहानियां, रिकॉर्ड और यादगार पारियां सामने आती हैं, जो महिला क्रिकेट को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।

WPL 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version