WPL 2026 के पहले मुकाबले में RCBW ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, जबकि MIW को हेली मैथ्यूज की कमी खलेगी।
वीमेंस प्रीमियर लीग 2026 (WPL 2026) का आगाज मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में हुआ, जहां Mumbai Indians Women (MIW) और Royal Challengers Bengaluru Women (RCBW) आमने सामने हैं। यह टूर्नामेंट का पहला मैच है और दोनों टीमों के लिए नई शुरुआत का मौका भी है। शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले इस मुकाबले पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं।
इस मैच में टॉस की भूमिका अहम मानी जा रही थी और यही हुआ। ओस को ध्यान में रखते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान Smriti Mandhana ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह मैदान चेज करने के लिए जाना जाता है और उनकी टीम इस परिस्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।
टॉस पर क्या बोलीं कप्तान
टॉस के दौरान स्मृति मंधाना ने बताया कि टीम का माहौल काफी सकारात्मक है और खिलाड़ी आपस में अच्छी तरह घुल मिल गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस मैच में छह खिलाड़ी WPL में RCBW के लिए डेब्यू कर रही हैं। चार विदेशी खिलाड़ियों के रूप में ग्रेस हैरिस, लॉरेन बेल, लिंसी स्मिथ और नादिन डी क्लर्क को मौका दिया गया है।
वहीं, मुंबई इंडियंस की कप्तान Harmanpreet Kaur ने कहा कि टीम को ओस के असर की जानकारी है, लेकिन वे पहले बल्लेबाजी करते हुए हालात को समझना चाहती हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि टीम का संतुलन अच्छा है, हालांकि एक अहम खिलाड़ी इस मैच में उपलब्ध नहीं है।
मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ी खबर यह रही कि Hayley Matthews इस मैच में नहीं खेल रही हैं। हरमनप्रीत कौर ने टॉस के समय बताया कि मैथ्यूज अस्वस्थ हैं और इसी वजह से उन्हें प्लेइंग XI से बाहर रखा गया है। यह मुंबई के लिए झटका माना जा रहा है क्योंकि मैथ्यूज पिछले सीजन में टीम की अहम खिलाड़ी रही हैं।
MIW vs RCBW: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW): स्मृति मंधाना, ग्रेस हैरिस, डी हेमलता, ऋचा घोष, राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, प्रेमा रावत, लिंसी स्मिथ, लॉरेन बेल
मुंबई इंडियंस (MIW): हरमनप्रीत कौर, जी कमलिनी, नैट सिवर-ब्रंट, अमेलिया केर, अमनजोत कौर, निकोला केरी, पूनम खेमनार, शबनिम इस्माइल, संस्कृति, सजीवन सजना, सायका इशाक।
पिछले सीजन के रिकॉर्ड को देखें तो मुंबई इंडियंस का हालिया प्रदर्शन बेहतर रहा है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को निरंतरता की तलाश है। ऐसे में टॉस के बाद लिया गया फैसला मैच की दिशा तय कर सकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुंबई की बल्लेबाज ओस से पहले कितना मजबूत स्कोर खड़ा कर पाती हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

