Saturday, February 7

WPL 2026 Final: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज वीरवार, 5 फरवरी 2026 को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज यह मैच शाम 7:30 बजे वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आज आरसीबी की टीम अनुभव और संतुलन के साथ उतरेगी, जबकि दिल्ली की टीम चौथे फाइनल में अपनी पहली ट्रॉफी को जीतने के इरादे से मैदान में खेलेगी। इस समय वह घड़ी भी आ गई है जब पूरे टूर्नामेंट का फैसला अब इस एक ही मैच से होने वाला है। इसके अलावा आज यह मैच न सिर्फ ट्रॉफी के लिए है, बल्कि पिछले अधूरे सपनों, बदले की भावना और इतिहास रचने की जंग का भी होने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम लगातार चौथी बार फाइनल में पहुंची हैम लेकिन यह टीम अभी तक एक भी खिताब नहीं जीत पाई है। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम इस टूर्नामेंट की साल 2024 की चैंपियन रह चुकी है। वहीं अब यह टीम एक बार फिर ट्रॉफी उठाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। तभी तो अब यह फाइनल मैच भावनाओं, दबाव और रोमांच से भरपूर रहने वाला है। आइए इस खिताबी मैच से पहले दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11, पिच रिपोर्ट, मौसम और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड के बारे में भी जान लेते हैं।

हेड टू हेड रिकॉर्ड :-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला क्रिकेट टीम और दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम के बीच खेले गए सभी मैच अभी तक काफी रोमांचक रहे हैं। क्यूंकि पिछले 11 मैचों में खेलते हुए दिल्ली की टीम ने 6 में जीत दर्ज की है।

Royal Challengers Bangalore women's cricket team
Royal Challengers Bangalore women’s cricket team

जबकि आरसीबी की टीम को इस दौरान 3 मैच में जीत मिली है। लेकिन इस सीजन में खेलते हुए अभी तक आरसीबी की टीम का ही दिल्ली पर पलड़ा भारी रहा है। क्यूंकि पिछले 5 मैचों में खेलते हुए आरसीबी की टीम को 3 में जीत मिली है, जबकि दिल्ली को केवल 2 में जीत मिली है।

पिच रिपोर्ट :-

BCA Cricket Stadium in Vadodara
BCA Cricket Stadium in Vadodara

वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है। लेकिन यहां पर भी दूसरी पारी में ओस का असर ज़्यादा देखने को मिलता है। इसके चलते हुए गेंदबाज़ों को पकड़ बनाने में परेशानी हो सकती है। तभी तो आज ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है। वहीं इस मैदान पर औसत स्कोर 160 से 170 रन के बीच रहता है।

ऐसा रहने वाला है आज मौसम :-

कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा में आज मैच के दिन का मौसम क्रिकेट के लिए काफी अनुकूल रहने की उम्मीद है। क्यूंकि आज यहां पर अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

Delhi Capitals Women cricket team
Delhi Capitals Women cricket team

वहीं आज यहां पर आर्द्रता का स्तर करीब 55 प्रतिशत रहेगा। इससे वातावरण हल्का ठंडा महसूस हो सकता है। लेकिन इस दौरान सबसे अच्छी बात यह है कि आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसलिए मैच बिना किसी रुकावट के पूरा होने की उम्मीद है।

दोनों टीम की संभावित प्लेइंग 11 इस प्रकार है :-

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11 :- शफाली वर्मा, लिजेल ली, लौरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिज़ाने कैप, निकी प्रसाद। चिनेल हेनरी, स्नेह राणा। मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चाराणी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11 :- स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), ग्रेस हैरिस, नादिन डी क्लार्क, श्रेयंका पाटिल, पूजा वस्त्राकर,लॉरेन बेल, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, लिंसे स्मिथ

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version