Thursday, February 12

WPL 2025, RCBW vs GGW: वीमेंस प्रीमियर लीग में आज आरसीबी बनाम गुजरात जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है इस मुकाबले में गुजरात की कप्तान एश्ले गार्डनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला बहुत ही अहम रहने वाला है। 

आरसीबी से पिछली हार का बदला लेना चाहेगी गुजरात की टीम 

WPL 2025, RCBW vs GGW
WPL 2025, RCBW vs GGW/Images

आरसीबी ने सीजन के पहले मुकाबले में ही गुजरात जायंट्स को हराया था। आरसीबी की टीम इस सीजन अभी तक 4 मुकाबले खेल चुकी है जिसमें उन्हें 2 में जीत जबकि 2 में ही हार मिली है। वहीं गुजरात जायंट्स की टीम इस सीजन अभी तक केवल एक ही मैच में जीत हासिल कर पाई है। पॉइंट्स टेबल के हिसाब से दोनों टीमों के लिए यह मैच बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। वहीं गुजरात जाएंट्स की टीम आरसीबी से मिली हार का बदला भी इस मैच को जीतकर लेना चाहेगी। 

एश्ले गार्डनर ने जीता टॉस

ऐश्ली गार्डनर ने टॉस जीतकर कहा कि, हम पहले गेंदबाजी करेंगे। इस मुकाबले में पीछा करना आसान लगता है। उम्मीद है कि हम शुरुआती विकेट लेने में सफल रहेंगे। हमने पावरप्ले के बारे में बात की। गेंदबाजों ने उचित काम किया है। गुजरात की टीम में हेमा के रूप में एक परिवर्तन किया गया है।  

स्मृति मांधना ने कहा  हम पीछा करना भी पसंद करते। पिछले दो मैचों में हम बचाव करते हुए वास्तव में बहुत करीब रहे हैं। नजदीकी गेम हारना बहुत कठिन है। एक कप्तान के तौर पर आप नजदीकी मुकाबले की बजाए एकतरफा मुकाबले हारना चाहेंगे। प्रशंसक हमेशा हमारी ताकत रही हैं। प्रेमा की प्‍लेयिंग इलेवन में वापसी हुई है।

पिच रिपोर्ट्स 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आज के मैच में सामने शॉट लगाना आसान होगा। पिछले मुकाबलों से यहां पर घास कम है। यहाँ पर बल्‍ले पर गेंद अच्‍छे से आएगी। स्पिन में भी यहां थोड़ी मदद मिल सकती है। यहां टॉस बड़ी समस्‍या नहीं है, अगर पहले बल्‍लेबाजी करते हुए बड़ा स्‍कोर भी खड़ा कर दो तो दूसरी टीम के लिए मुश्किल होगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु : स्मृति मांधना (कप्तान), डेनिएल व्याट-हॉज, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, राघवी बिस्ट, कनिका आहूजा, जॉर्जिया वेयरहम, स्नेह राणा, किम गार्थ, प्रेमा रावत, रेणुका सिंह ठाकुर
गुजरात जायंट्स : बेथ मूनी (w), हरलीन देओल, फ़ीबी लिचफ़ील्‍ड, दयालन हेमलता, ऐश्‍ली गार्डनर, काश्‍वी गौतम, डिए्रंड्रा डॉटिन, मेघना सिंह, तनुजा कंवर, प्रिया मिश्रा, भारती फुलमाली

 

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer शिव मंगल सिंह (Shiv Mangal Singh) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version